Responsive Ad Slot

balaghat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
balaghat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने महिला दिवस पर पेश की अनूठी मिशाल, बालाघाट की ग्रामीण डाक सेवक दीप्ति कार्तिकेयन को एक दिन के लिए सौंपा अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, इस पहल पर सिंधिया की जमकर हो रही सराहना

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 8 मार्च 2025

बालाघाट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक अनूठी पहल की है जिसकी हर तरफ सराहना की जा रही है। उन्होंने अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट एक दिन के लिये हिनोतिया शाखा डाकघर, बालाघाट, मध्य प्रदेश की ग्रामीण डाक सेवक दीप्ति कार्तिकेयन को सौंप दिया है। सिंधिया की इस पहल का उद्देश्य नारी-शक्ति को सम्मान देना और समाज में महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना है। दीप्ति कार्तिकेयन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है। 
लाखों लोगों ने ली प्रेरणा
इस अनूठी पहल के माध्यम से सुश्री दीप्ति ने अपने जीवन के संघर्षों, चुनौतियों और उपलब्धियों को साझा किया, जिससे लाखों लोगों ने देखा और प्रेरणा ली। ग्रामीण डाक सेवक के रूप में उनका योगदान न केवल डाक सेवा तक सीमित है, बल्कि वे डिजिटल इंडिया और ग्रामीण विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कड़ी बनकर बैंकिंग, डाक और सावर्जनिक कल्याणकारी सेवाओं को जन जन तक पहुँचाने की भूमिका भी निभा रही हैं।
दीप्ति जैसी महिलाओं पर हमें गर्व है- सिंधिया
इस अवसर पर सिंधिया ने कहा, "नारी-शक्ति को सशक्त बनाना और उनकी उपलब्धियों को उजागर करना समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दीप्ति जैसी हजारों महिलाएं हर दिन नए मुकाम हासिल कर रही हैं और हमें उन पर गर्व है।"
यह पहल दर्शाती है कि एक महिला, चाहे किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हो, समाज में बदलाव लाने और प्रेरणा देने की शक्ति रखती है। सिंधिया का यह प्रयास महिलाओं की सशक्त भागीदारी को बढ़ावा देने और उनके संघर्ष व सफलता की कहानियों को उजागर करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दीप्ति ने अपनी कहानी साझा की।
पूरा पोस्ट यहाँ देखें-https://www.instagram.com/p/DG7f7c1SiET/?igsh=Mmp5MGxudzN5OGpq









© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129