Chttisgad छत्तीसगढ़। वतन पर जो फिदा होगा.....आप से मिलिए आप हैं देश में विशेष बहादुरी के लिए पहचान रखने वाले हॉक फोर्स के जांबाज इंस्पेक्टर आशीष शर्मा आज 19 नवंबर को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए। यह घटना तब हुई जब वह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों में फोर्स के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। गश्त के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें Sharma जख्मी हो गए। आपने अपने मात्र 8 वर्ष के सेवाकाल में नक्सली एनकाउंटर करते हुए 2 गैलेंट्री और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से विभाग का नाम रोशन किया। शर्मा को दो बार वीरता पदक मिल चुका था। मध्य प्रदेश पुलिस को हमेशा आप पर गर्व रहेगा। MP के CM मोहन यादव ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन अभियान में उनका बलिदान अविस्मरणीय रहेगा। गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में इंस्पेक्टर शर्मा का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण बहादुरी के लिए भारत सरकार द्वारा दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।
chttisgad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
chttisgad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धमाका डिफरेंट: 4 बच्चों ने बनाया दीक्षा का मन तो पूरा परिवार ले रहा सन्यास, आज बरघोडा
कोई टिप्पणी नहींगुरुवार, 11 नवंबर 2021
12:29 pmराजनांदगांव। बच्चों की हठ जिद के आगे तो माता पिता को झुकते देखा है लेकिन सन्यास लेने का मन बच्चों की बात पर बना लेना जरा अलग बात है। हम बात कर रहे हैं छतीसगढ़ के राजनादगांव
की यहां रहने वाले डाकलिया परिवार ने सांसारिक जीवन त्यागकर संयम पथ पर बढ़ने का निर्णय किया है। पहली बार पूरे परिवार के सन्यास लेने का यह मामला अनूठा है। उपेंद्र मेडिकल के संचालक भूपेंद्र डाकलिया 47, पत्नी
सपना 45, बच्चे महिमा 22, मुक्ता 20, देवेंद्र 18 और हर्षित 16 दीक्षा ले रहे हैं। भूपेंद्र ने कहा कि बच्चों का मन बना तो पूरा परिवार दीक्षा ले रहा है। परिवार के योगेश डाकलिया ने बताया कि पहले बेटियों ने दीक्षा लेने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी सदस्यों ने दीक्षा ग्रहण कर संयम की राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया। परिवार के इस निर्णय के बाद बुधवार को सभी मध्यप्रदेश के सिवनी स्थित तीर्थ में आचार्य पीयूष सागर सुरीश्वर महाराज से दीक्षा की अनुमति लेने पहुंचे। परिवार के सदस्यों को दीक्षा लेने की अनुमति के साथ मुहुर्त भी तय कर दिया गया है। आने वाले 15 जनवरी 2022 को डाकलिया परिवार के सभी सदस्य दीक्षा लेंगे। मुहुर्त लेकर गुरुवार को लौटने वाले डाकलिया परिवार का शहर के गायत्री मंदिर चौक के पास सुबह सवा आठ बजे स्वागत होगा। इस मौके पर शहर में बरघोड़ा भी निकाली जाएगी।

सकल जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष नरेश डाकलिया ने बताया कि दीक्षा ग्रहण करने का मुहुर्त मिल गया है। गुरुवार को सुबह सवा आठ बजे डाकलिया परिवार सहित कुल 18 दीक्षार्थियों का गायत्री मंदिर चौक में स्वागत कर नगर प्रवेश कराएंगे। गायत्री मंदिर चौक से बरघोड़ा जुलूस के रूप में निकाली जाएगी, जो कामठी लाइन, भारत माता चौक होते हुए सदर बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंचेगी। मंदिर दर्शन के बाद जैन बगीचे में इनका अभिनंदन समाज द्वारा किया जाएगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com