चुरहट। एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था जिसमें #चुरहट #टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा ने डीजे बंद कराकर दो युवकों के बाल पकड़कर उन्हें जीप में बैठाया था साथ ही डीजे वाले के साथ मारपीट व गाली गलौज कर रहे थे। दरअसल डीजे पीएचई के आरएन पटेल के रिटायरमेंट पर बजाया जा रहा था। इसी डीजे बजाने को लेकर टीआई मिश्रा भड़क गए थे जबकि बुजुर्ग आरएन पटेल बार - बार हाथ जोड़ते हुए मिन्नतें कर रहे थे लेकिन टीआई पर कोई असर नही हुआ और डीजे वाले समेत कुछ लोगो को थाने ले जाया गया क्योंकि मिश्रा जी की नींद में डीजे ने खलल डाल दिया था। (देखिए वायरल video जिसे लेकर हुई कारवाई)
इस मामले का वीडियो कांग्रेस की साइड पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए टी आई पर कारवाई की मांग सीएम से की। जिसके बाद घटना का संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टिया उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा द्वारा थाना प्रभारी चुरहट पुष्पेंद्र मिश्रा को 1 वर्ष की वेतन वृद्धि ( वेतन में होने वाली वृद्धि) रोके जाने के दण्ड से दंडित किया गया है। साथ ही थाना प्रभारी के कृत्य के लिए उन्हें लाइन अटैच भी किया गया है।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com