Responsive Ad Slot

jammu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jammu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_खास_खबर: ऐसी हुई बर्फबारी की माता वैष्णो के भक्त सहम गए, बिछ गई सफेद चादर, बर्फ की सफेद चादर से ढका माता वैष्णो देवी का मंदिर, अद्धभुत नज़ारे की देखें तस्वीरें #snowfall #matavaishnodevi #heavysnowfall #photos #mamakadhamakanews

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 24 जनवरी 2026

Jammu/katra। कटरा और आसपास के क्षेत्रों में सीजन की पहली बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार भी तेज हो गई है, जबकि माता के भवन और त्रिकुट पर्वत की ऊंचाइयों पर लगातार बर्फबारी हो रही है. मौसम की इन प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियातन यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है.
बर्फ से ढका दरबार, तस्वीरों में कैद हुआ अलौकिक दृश्य
सुबह से जारी बर्फबारी ने माता के भवन, पवित्र मार्गों और आस-पास की वादियों को सफेद चादर से ढक दिया है. भवन से सामने आई खूबसूरत तस्वीरों में बर्फ से ढके छज्जे, ध्वज और हिमपात के बीच जगमगाता माता का दरबार किसी दिव्य लोक का दृश्य प्रस्तुत कर रहा है.
जम्मू-कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माता वैष्णो देवी के दरबार को आज कुदरत ने अपने हाथों से ऐसा सजा दिया. इसे देखकर हर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठा. माता के भवन और आसपास के इलाकों में हुई भारी बर्फबारी ने पूरे धाम को अलौकिक और मनमोहक रूप दे दिया है. ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो हिमालय की गोद में बसे इस पावन स्थल का श्रृंगार स्वयं प्रकृति ने किया हो.












#धमाका_बड़ी_खबर: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा : डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया शोक

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 22 जनवरी 2026

जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन के खाई में गिर जाने से दस जवानों की मौत हो गई है, वहीं 11 जवान घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। जानकारी देते हुए, भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. वर्षा शर्मा के अनुसार, "कुल 21 जवान एक गाड़ी में सफर कर रहे थे ये गाड़ी सड़क से फिसल गई, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। मामूली रूप से घायल एक जवान का भद्रवाह हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।" घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी घायल जवानों के इलाज और उनकी शिफ्टिंग की देखरेख के लिए भद्रवाह हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। फिलहाल जीएमसी डोडा से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल की एक टीम भी हेल्थकेयर वर्कर्स और डॉक्टरों की मदद के लिए वहां तैनात की गई है।
बताया जाता है कि सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में जवान सवार थे और यह वाहन ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि सेना एवं पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में हुए सड़क हादसे में हमारे कई वीर जवानों के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूरा देश इस दुःख की घड़ी में अपने वीर सपूतों के परिवारों के साथ खड़ा है। 
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।












#धमाका_बड़ी_खबर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल, 3 को एयरलिफ्ट करना पड़ा

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 18 जनवरी 2026

Jammu kasmir। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर सेना ने बीते एक साल से जारी आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए जब ऑपरेशन चलाया तब आतंकी मुठभेड़ हुई जिसमें सेना के 8 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए उधमपुर आर्मी बेस अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन त्राशी-1' जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई।
दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 आतंकियों को जवानों ने घेर लिया था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF सर्चिग में जुटी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था। सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छत्रू में आतंकियों का ग्रुप कई महीनों से एक्टिव है। पिछले एक साल के दौरान, ऊंचाई वाले जंगली इलाकों में छिटपुट आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129