Responsive Ad Slot

junagad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
junagad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

धमाका बड़ी खबर: भारी बारिश से gujrat गुजरात-महाराष्ट्र के शहरों में आफत, जूनागढ़ में 4 घंटे में 8 इंच बारिश, लगा जैसे बादल फटा, उफनती धारा में इंसान फंसे, खिलौनों की तरह बहीं गाड़ियां और जानवर

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 22 जुलाई 2023

Gujrat गुजरात। बारिश के बाद बाढ़ ने कई राज्यों में हालात बिगाड़ दिए हैं। हालत ये हैं कि कुछ शहरों में बीच बाजार तूफानी नदी की शक्ल में बाढ़ का पानी बहता दिखा। कई जगह लोग बाढ़ के पानी में बह गए तो कई जगह पर गाड़ियां और जानवर पानी में खिलौनों की तरह बहते नजर आये। गुजरात और महाराष्ट्र के शहरों में हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं। 
गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार सुबह से तेज बारिश जारी
जूनागढ़ में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। इसके बाद गिरनार पर्वत से आए पानी ने शहर के हालात बदतर कर दिए। यहां कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं। सड़कों से लेकर मकानों तक केवल पानी ही दिखाई दे रहा है। कई गाड़ियां पानी में बहते हुए दूर चली गईं या डूब गईं।
जूनागढ़ में लगा बादल फटा, 4 घंटे में 8 इंच बारिश
शहर में पानी ही पानी, कई गाड़ियां बह गई। गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश से सैलाब आया।
गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर बादल फटने से शहर में बाढ़ आ गई। यहां सिर्फ 4 घंटे में 8 इंच बारिश हुई। इससे पूरा शहर पानी में डूब गया। शहर से सटे गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए। पहाड़ का पानी जूनागढ़ शहर में पहुंचा तो सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तिनकों की तरह बह गईं।
जूनागढ़ के निचले इलाकों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। शहर के भवनाथ क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है। यहां कई जानवर तेज बहाव में बह गए। कदवा चौक के पास मुबारक पाड़ा का भी यही हाल है। यहां कई मकान पूरी तरह डूब गए। तेज बहाव के चलते जूनागढ़ शहर के बीच से गुजरने वाले काले कुंड का पुल बंद कर दिया गया है।
शहर की सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी भरा
जूनागढ़ के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों में सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। यहां एक युवक बह गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। इलाकों में कई दुपहिया वाहन भी बह गए गए हैं। NDRF की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में लगी हुई है।













© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129