शिवपुरी। जिले के कोलारस के मजदूरों के कर्नाटक में फसे होने की सूचना पर शिवपुरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह के निर्देशन में थाना कोलारस पुलिस टीम द्वारा कर्नाटक से 60 मजदूरों को सकुशल अपने-अपने घर पहुंचाने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह को मजदूरों के परिवारजन द्वारा दिनांक 13.01.024 को लिखित आवेदन दिया गया था जिसमें बताया गया कि हमारे परिवार एवं आसपास के क्षेत्र के परिवार के लोग मजदूरी करने तीन माह पहले कर्नाटक गये थे जिनको अनिल जाटव नाम का व्यक्ति मजदूरी के लिये ले गया था जिनसे वर्तमान में कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा गंभीरता एवं प्राथमिकता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये । जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री विजयकुमार यादव के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक कोलारस जितेन्द्र सिंह मावई ने टीम तैयार कर मजदूरों की तलाश हेतु कर्नाटक रवाना की । कर्नाटक के ग्राम कोरवार थाना मडबूर, ग्राम रेवग्गी थाना कानगी जिला गुलबर्गा में मोबाईल लॉकेशन के आधार पर मजदूरों की तलाश की जो अगल अगल जगहों पर मजदूरी करते मिले लापता हुये कुल 60 मजदूरों को आज दिनांक 18.01.2024 को सकुशल शिवपुरी लाया गया है, शिवपुरी पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही पर मजदूरों एवं परिवारजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से भेंट की और पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का तह दिल से धन्यवाद किया व प्रशन्न होकर अपने परिवार जनों के साथ घर को रवाना हुये । पुलिस द्वारा प्रथक से वैधानिक कार्यवाही की जावेगी । कार्यवाही में सम्मलित टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमान रघुवंश सिंह द्वारा पुरुष्कृत किया जावेगा।
karnatak लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
karnatak लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस congress की बड़ी जीत 136, बीजेपी BJP की करारी हार
कोई टिप्पणी नहींशनिवार, 13 मई 2023
7:44 pmसिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और खरगे की हुई बैठक
कर्नाटक। विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई हैं, जबकि BJP की करारी हार हुई हैं. कांग्रेस को 136, बीजेपी 63, जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीट हासिल हुई हैं।
परिणाम सामने आने के साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे के घर कांग्रेस नेताओं के अहम बैठक जारी है. सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला बैठक में शामिल है. सीएम पद को लेकर बैठक में चर्चा होने की जानकारी है. 7 बजे कांग्रेस नेताओं की पीसी होगी. कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. कांग्रेस में सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में से एक को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.
कर्नाटक का सीएम कौन होगा?
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है. कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था, ऐसे में पार्टी को कर्नाटक में मिली जीत के बाद सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है. बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी प्रस्ताव पास कर आलाकमान पर यह फैसला छोड़ सकते हैं.
कर्नाटक में मिले दो संक्रमित, इंडिया पहुंचा ओमीक्रोन वैरियंट
कोई टिप्पणी नहींगुरुवार, 2 दिसंबर 2021
6:16 pmकर्नाटक। देश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ओमीक्रोन संक्रमित दोनों व्यक्तियों की उम्र 66 वर्ष और 46 वर्ष है। ये दोनों मामले जीनोम सीक्वेंसिंग द्वारा ही पता लगाए गए हैं। 66 वर्षीय व्यक्ति साउथ अफ्रीका गए थे जबकि 46 वर्षीय व्यक्ति जो स्वास्थ्यकर्मी है वह देश में बल्कि घर पर ही रहे। दोनों का आपस मे कोई सम्बन्ध नहीं लेकिन दोनों को बुखार है।
अब तक गंभीर लक्षण नहीं मिले
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं मिला है। सभी ओमिक्रॉन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सामने आ रहे सबूतों का अध्ययन किया जा रहा है। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं।
सावधानीपूर्वक हो रही जांच
नीती आयोग के सदस्य- स्वास्थ्य वीके पॉल ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, इसके आधार पर निर्णय लेंगे। हमारे तकनीकी और वैज्ञानिक हलकों में इस पर चर्चा चल रही है।
यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी
लव अग्रवाल ने कहा कि जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को भारत आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। यदि कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका इलाज प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। यदि संक्रमित नहीं पाए गए तो 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करेंगे।
यूरोप में कोरोना के सबसे अधिक मामले
लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में समग्र रूप से देखे जा रहे मामलों में सबसे अधिक वृद्धि यूरोप में हुई है। यहां पिछले एक सप्ताह में दुनिया के 70 फीसदी मामले सामने आए हैं। 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यूरोपीय क्षेत्र में लगभग 2.75 लाख नए मामले और 31,000 से अधिक मौतें दर्ज की गईं।
इसकी तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र जिसमें भारत और 11 अन्य देश शामिल हैं, वहां पिछले एक सप्ताह में केवल 1.2 लाख मामले दर्ज किए गए। दुनिया के कुल मामलों का केवल 3.1 फीसदी है। दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।
हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की सख्त आवश्यकता है। इस बीच देश में कोरोना वायरस के मामले भी काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह से कई शहरों में ऐहतियातन बचाव के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 39 नए मरीज मिले। हालांकि किसी भी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई। यहां संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में देशभर में आए कोरोना के 9765 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में इस वक्त कोरोना के 99,763 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 9,765 नए मामले सामने आए हैं। देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। 44,000 सक्रिय मामले केरल और 11,000 मामले महाराष्ट्र में हैं। कोविड के 55% मामले देश में इन्हीं दो राज्यों से आ रहे हैं।
नई गाइडलाइन पर बोले श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया
नागर विमानन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर जांच शुरू की गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मनीष तिवारी, चिंता अनुराधा और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ओमीक्रोन को लेकर पूरा विश्व सचेत हो चुका है। 31 देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात समझौता (एयर बबल एग्रीमेंट) हैं, 10 देशों के साथ समझौते का प्रस्ताव है…हमें स्वास्थ्य और परिवाहन सेवा की सुविधा के बीच संतुलनक बनाकर रखना होगा।’’
कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप ने भी विश्व की परेशानी और बढ़ा दी है। वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले कई जगह सामने आए हैं। इसके चलते जापान समेत कई देशों ने यात्रा प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया। अमेरिका में भी ओमिक्रोन का पहला मामला पाया गया है। दक्षिण अफ्रीका से 22 नवंबर को अमेरिका पहुंचे शख्स में संक्रमण कि पुष्टि हुई है। ओमीक्रोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि। हालांकि, यूरोपीय आयोग प्रमुख ने स्वीकार किया है कि विश्व को इस बारे में वैज्ञानिकों का और जवाब देना लंबा खींच सकता है।
दिल्ली में कल से सभी स्कूल बंद
इधर दिल्ली राजधानी दिल्ली में कल से सभी स्कूल को बंद करने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज ही दिल्ली सरकार से प्रदूषण (Delhi Pollution News) के बाद भी स्कूल खोलने पर सवाल पूछा था।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कहा, 'दिल्ली में प्रदूषण के कारण सभी स्कूलों को कल से अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है।'
गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार को स्कूल खोलने के फैसले पर फटकार लगाई थी। शीर्ष अदालत ने सरकार से पूछा कि जब वयस्कों को घर से काम करने की इजाजत है तो बच्चों को स्कूल क्यों बुलाया जा रहा है?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



















.jpg)

%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com