Responsive Ad Slot

khubat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
khubat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी ग्वालियर खूबत घाटी पर फोरलेन की बांस वाली बाउंड्री वॉल में लगी आग, सतनवाडा पुलिस ने बुझाई

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

शिवपुरी। शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन स्थित खूबत घाटी पर फोरलेन की बांस वाली बाउंड्री वॉल में बीती रात अचानक आग लग गई। ऊंची ऊंची लपटें देखकर वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद सतनवाडा पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई बृजपाल सिंह, अजय सिंह, उदय सिंह, नीरज और फॉरेस्ट टीम ने मौके पर
बड़ी मशक्कत की और दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। ये आग पिछले हिस्से के जंगल तक जा पहुंची थी लेकिन एसपी अमन सिंह की टीम ने आग बुझाई। आग कैसे लगी ये ज्ञात नहीं हो सका। मौके पर एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे।








#धमाका न्यूज: आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन खूबत घाटी पर एक ट्रक डेंजर मोड पर पलट गया, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 4 मार्च 2025

शिवपुरी। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन स्थित खूबत घाटी पर मंगलवार को एक ट्रक डेंजर मोड पर पलट गया।
ग्वालियर की ओर से आ रहे इस ट्रक में हार्डवेअर की शीट्स भरी हुई थी। जैसे ही ट्रक पलटा वह सड़क पर पत्तों की तरह बिखर गईं। जो दूसरी लेन तक जा पहुंची थी। Nhai की डिजाइन में खामी के चलते इन डेंजर मोड पर आए दिन हादसे होते हैं। 









© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129