कोच्चि। Calcium Carbide: अरब सागर में कोच्चि तट के पास झुका हुआ लाइबेरिया का कंटेनर जहाज एमएससी एल्सा 3 (आईएमओ नंबर 9123221) आज सुबह डूब गया है। जहाज में कैल्शियम कार्बाइड, फर्नेस ऑयल सहित कई खतरनाक सामाग्री है। जहाज के डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की चिंताए बढ़ गई है। जहाज से तेल तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रहा है जिसकी वजह से केरल सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और समुद्र में न जाने की बात कही है। इस जहाज में भरा कैल्शियम कार्बाइड, तेल रिसाव हानिकारक है।
जहाज में क्या था
लाइबेरियाई जहाज पर 640 कंटेनर थे, जिनमें से 13 में खतरनाक सामग्री और 12 में कैल्शियम कार्बाइड था. इसके अलावा, जहाज में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल था. जहाज डूबने के बाद असली टेंशन रिसाव और प्रदूषण की है. इसके अलावा इसमें मरीन गैस ऑयल (एमजीओ) और बहुत कम सल्फर ईंधन तेल (वीएलएसएफओ) भी था. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने अपने प्रदूषण नियंत्रण जहाज 'सक्षम' को तैनात किया है और तेल रिसाव का पता लगाने के लिए उन्नत तकनीक वाले विमानों का उपयोग कर रहा है।
कितना खतरनाक है कैल्शियम कार्बाइड
कैल्शियम कार्बाइड, या कैल्शियम एसिटिलाइड (CaC₂), एक रंगहीन ठोस पदार्थ है जो चूने और कोक को इलेक्ट्रिक भट्टी में लगभग 2000 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर गर्म करके बनाया जाता. इसका प्रयोग मुख्य रूप से एसिटिलीन गैस बनाने के लिए किया जाता है. जब यह गैस पानी के संपर्क में आती है तो ये रासायनिक प्रतिक्रिया को ट्रिगर करती है। इस प्रतिक्रिया के स्वरूप एसिटिलीन गैस और कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड बनाती है और गर्मी छोड़ती है।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com