kuno कूनो (श्योपुर/शिवपुरी)।
मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क अब केवल चीतों ही नहीं, बल्कि अन्य वन्यजीवों के बेहतरीन दीदार के लिए भी पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। शुक्रवार को कूनो के टिकटोली गेट पर सफारी के दौरान पर्यटकों को एक अद्भुत और रोमांचक अनुभव हुआ, जब उन्हें एक ही सफारी में तीन तेंदुओं के एक साथ दीदार हुए।
'जंगल कैट सफारी' (Jungle Cat Safari) के माध्यम से जंगल की सैर पर निकले मेहमानों के लिए यह पल बेहद खास और यादगार बन गया। सफारी के दौरान ये तीनों तेंदुए बिना किसी डर या हिचकिचाहट के सफारी वाहनों के बिल्कुल करीब बेहद सहज अंदाज में विचरण करते नजर आए। पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन का बढ़ता सामंजस्य
वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि सफारी वाहनों के सामने तेंदुओं की यह सहज मौजूदगी क्षेत्र में बेहतर होते वन्यजीव संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन के बीच बढ़ते सामंजस्य का प्रतीक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वन्यजीव खुद को इस वातावरण में पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पर्यटन के नए युग की शुरुआत
कूनो नेशनल पार्क और नजदीकी माधव टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगातार हो रही वन्यजीवों की ऐसी साइटिंग से पूरे अंचल में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत हुई है। देश-विदेश से आने वाले प्रकृति प्रेमियों के लिए यह क्षेत्र अब एक प्रमुख आकर्षण के रूप में उभर रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार और पर्यटन को नई गति मिल रही है।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com