Responsive Ad Slot

pachavli लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
pachavli लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शासकीय हाई स्कूल पचावली में हुआ स्कूल चले हम अभियान का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 19 जून 2024

पचावली। मध्य प्रदेश में नवीन शैक्षिक सत्र 18 जून से प्रारंभ हो चुका है,  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के उत्कृष्ट विद्यालय से 18 जून को स्कूल चले हम अभियान का समूचे मध्य प्रदेश में शुभारंभ किया था । इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल पचावली में वृहद स्तर पर स्कूल चले अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रेरक जिला पंचायत शिवपुरी की अध्यक्ष नेहा यादव मुख्य अतिथि, भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि हरिओम रघुवंशी लुकवासा विशिष्ट अतिथि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लुकवासा के चिकित्सक डॉक्टर गोपाल दंडोतिया विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे, आयोजन की अध्यक्षता विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोलारस राहुल भार्गव ने की।













उपस्थित सभी प्रेरकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर चयन करने हेतु मार्गदर्शन दिया, स्वच्छता एवं खेलकूद के महत्व से अवगत कराया, कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पचावली, माध्यमिक विद्यालय पचावली, एवं हाई स्कूल पचावली के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
















धमाका बड़ी खबर: पचावली में DEO डीईओ ने बच्चों को समझाए समीकरण, खतौरा में भृत्य व शिक्षिका मिले गैरहाजिर

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 26 जुलाई 2023

खतौरा व इंदार स्कूल में कम उपस्थिती पर जताई नाराजगी तो पचावली स्कूल को मिली प्रशंसा
शिवपुरी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के शिक्षा अधिकारी लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं, इस दौरान वे खुद शिक्षक बनकर बच्चों से रूबरू भी हो रहे हैं, जिससे स्कूलों की वास्तविक हकीकत सामने आ सके। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने कोलारस अनुविभाग के एक ही क्षेत्र में स्थित तीन स्कूलों का निरीक्षण किया तो दो तस्वीर सामने आईं। पचावली हाई स्कूल में सब कुछ चाकचौबंद मिला तो वहीं खतौरा व इंदार हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों की उपस्थिती से लेकर शैक्षणिक स्तर तक खामियां पाई गईं। पचावली स्कूल की दुरूस्त व्यवस्थाओं के लिए प्राचार्य व स्टाफ को प्रशंसा मिली, तो खतौरा व इंदार में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी। 
पचावली स्कूल में निरीक्षण के दौरान डीईओ राठौड़ दसवी कक्षा के छात्रों के बीच  पहुंचे और खुद शिक्षक बनकर बच्चों को गणित के समीकरण हल करवाए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल जबाब भी किए। दोपहर 12:10 बजे स्कूल प्राचार्य प्रदीप अवस्थी सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद मिला और स्कूल परिसर में फुलवारी व पौधारोपण की डीईओ ने प्रशंसा की। इधर हायर सेकेण्डरी स्कूल खतौरा में डीईओ पहुंचे तो यहां शिक्षिका सुनीता गोलिया हस्ताक्षर कर नदारद मिलीं, वहीं भृत्य संजीव कोली भी अनुपस्थित थे। दोनों के खिलाफ नोटिस जारी कर जबाब तलब किया जा रहा है। 
कम उपस्थिती पर प्राचार्याें से जबाब तलब 
निरीक्षण के दौरान जहां हाई स्कूल पचावली में दर्ज 188 बच्चों में से 155 उपस्थित थे तो वहीं हायर सेकेण्डरी स्कूल खतौरा व इंदार  में दोपहर बाद पहुंचे डीईओ को 50 फीसदी बच्चे भी उपस्थित नहीं मिले। उपस्थित बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी अपेक्षाकृत न्यून मिला। डीईओ ने दोनों स्कूलों के प्राचार्याें को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है। 
जनशिक्षकों को भी थमाए नोटिस
निरीक्षण के दौरान खतौरा व इंदार जनशिक्षा केंद्र में पदस्थ जनशिक्षकों के जनशिक्षा केंद्र पर न पहुंचने का मामला भी सामने आया। इन दोनों ही केंद्रों पर तैनात जनशिक्षकों के भ्रमण संबंधी अभिलेख भी नहीं मिले, जिसके चलते यहां के जनशिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि जनशिक्षक को अपने जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले स्कूलों की मानीटरिंग की जिम्मेदारी है और उन्हें जनशिक्षा केंद्र प्रभारी से समन्वय बनाकर नियमित रूप से यह कार्य करना होता है। 
इनका कहना है
बुधवार को पचावली खतौरा व इंदार स्कूलाें के निरीक्षण में पचावली स्कूल तो विधिवत संचालित मिला लेकिन खतौरा व इंदार में बच्चों की उपस्थिती बेहद न्यून मिली।इनके प्राचार्याें से जबाब तलब किया है। साथ ही जनशिक्षकों सहित गैरहाजिर मिली शिक्षिका व भृत्य को भी नोटिस जारी कर कार्यवाही कर रहे हैं। 
समर सिंह राठौड़
डीईओ शिवपुरी












धमाका धर्म: ॐकार मंत्र में सभी देवताओं का वास है: बृजभूषण महाराज

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 24 जुलाई 2023

कोलारस। कोलारस के समीप स्थित श्री भाटी सरकार के दरबार में चल रही श्री शिव महापुराण के विश्राम दिवस पर आचार्य श्री बृजभूषण महाराज ने बताया कि ओमकार मंत्र में समस्त देवी देवताओं का वास है एवं उनकी कृपा से ही सुख शांति की वृद्धि होती है एवं ओमकार मंत्र जपने से समस्त देवताओं का पूजन माना जाता है ओंकार में ब्रह्मा विष्णु महेश सभी देवताओं का वास है इसलिए ओंकार के मध्य में तीनों देवता स्थित रहते हैं।आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में 12 ज्योतिर्लिंगों की पावन कथा का दर्शन कराया और बताया कि प्रत्येक ज्योतिर्लिंग साक्षात भगवान शिव का स्वरूप है एवं ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने से मनुष्य की संपूर्ण पाप  नष्ट होते हैं इसलिए मनुष्य को चाहिए कि भगवान के ज्योतिर्लिंगों की यात्रा अवश्य करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें आपको ज्ञात हो कि भाटी सरकार के दरबार में 17 से 25 जुलाई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है जिसमें की हजारों श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करने आ रहे हैं एवं गुना शिवपुरी अशोकनगर इंदौर झांसी कोटा एवं भारत के विभिन्न भागों से आ करके कथा में रसपान किया इस आयोजन का भंडारा 25 जुलाई को रखा गया है।













© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129