Responsive Ad Slot

tikamgad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
tikamgad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Madhavrao Scindia statue unveiling : टीकमगढ़ में सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया कै माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 5 अगस्त 2023

Madhavrao Scindia statue unveiling : टीकमगढ़। टीकमगढ़ में सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री द  ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कै माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। हवाई मार्ग की बजाए बाई रोड मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया टीकमगढ़ पहुंचे।
माधवराव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, बुंदेलखंड के विकास में परिवार और इतिहास में मराठों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
दरअसल, MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शनिवार की दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह पहले विमान से सीधे खजुराहो पहुंचे और खजुराहो से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वाया छतरपुर होते हुए टीकमगढ़ पहुंचे। टीकमगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले सर्किट हाउस में लगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया।
सिंधिया ने किया ट्वीट
जनसेवा को राजनीति का वास्तविक लक्ष्य मानने वाले कर्मयोगी, पूज्य पिताजी कैलासवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा के टीकमगढ़ में अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के साथ सहभागिता की।
पूज्य पिताजी का आदर्श जीवन एवं मार्गदर्शन मुझे हमेशा राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करेगा तथा लोक कल्याण की भावना से आगे बढ़ने की सीख देता रहेगा।
आने वाले समय में आपको धरातल पर विकास दिखेगा
मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि मुगलों के समय बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की मराठों ने मदद करके मुगलों को बुंदेलखंड से भगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मेरे पिता माधवराव सिंधिया हो या मेरी दादी हो। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जिन अतिथि शिक्षकों को लेकर मैंने टीकमगढ़ से कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी उस पर मैं कायम हूं और आने वाले समय में आपको धरातल पर विकास दिखेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और मध्य प्रदेश सरकार के 5 कैबिनेट मंत्री भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। जैसे ही माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया तो सबसे ज्यादा नारे माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारे लगे।
सीएम शिवराज ने माधवराव की तारीफ की
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माधवराव सिंधिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे नेता थे और उन्होंने बुंदेलखंड के विकास में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि माधवराव सिंधिया को हमेशा याद किया जाएगा।
प्रतिमा का अनावरण कर सीएम जतारा रवाना हुए
अनावरण के बाद वह सीधे जतारा के लिए रवाना हो गए। जहां पर वह लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। 












मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 29 जून 2022

टीकमगढ़। जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव 
में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुशवाहा परिवार की महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते ये कदम उठाया। बच्चियों की उम्र 5 साल, 3 साल और 8 माह है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला सहित तीनों मासूम बच्चियों के शव को कुएं से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

धमाका खास: आइये जानिये कुंडेश्वर धाम (शिवपुरी) के बारे में

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

टीकमगढ़। टीकमगढ़ से 5 किलोमीटर दक्षिण में जमड़ार नदी के पास ऐतिहासिक  कुंडेश्वर महादेव मंदिर। मान्यता है अद्भुत शिवलिंग की उत्पत्ति एक कुंड से हुई थी। स्वयंभू महादेव इस श्रीक्षेत्र में तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजे जाते हैं। मंदिर में द्वापर युग से पूजा की जा रही है। बाणासुर की पुत्री ऊषा ने यहां भगवान शिव की तपस्या की थी। किवदंती है कि ऊषा आज भी भगवान शिव का जल अर्पित करने आती हैं। यहां स्थित देवाधिदेव महादेव आज भी शाश्वत और सत्य है, इसका जीता-जागता प्रमाण स्वयं प्रतिवर्ष चावल के बराबर बढऩे वाला शिवलिंग है। यह जानकारी धमाका के लिये लेकर आये हैं गेल कोचिंग के संचालक शिक्षाविद निर्भय गौड़ , जिन्हें पर्यटन स्थल, पुरातत्व से खास लगाव है। 

पॉजिटिव युवक ने बारात को परसा खाना, डांस किया, 40 पॉजिटिव

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 7 मई 2021

टीकमगढ़। एक ग्राम के पॉजिटिव युवक ने बारात में भोजन परसा, एब्जॉय किया। ग्राम में घूमा। उसने 60 में से 40 को पॉजिटिव कर डाला। सम्भलकर रहिये मानव बम गली गली घूम रहे। 
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129