Responsive Ad Slot

uttarpradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
uttarpradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#मामा_का_धमाका_न्यूज: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बालकनी से कूदे छात्र, 15 की मौत

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 22 जून 2026

Lucknow लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) इलाके में सोमवार, 22 जून 2026 को दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में नीचे एक पेट शॉप/क्लिनिक और गेमिंग ज़ोन था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर एनीमेशन कोचिंग सेंटर और एक प्राइवेट लाइब्रेरी (लर्निंग स्पेस लाइब्रेरी) संचालित हो रही थी। 
हादसे की वजह: 
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग दोपहर करीब 3 बजे लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। जहरीले धुएं के कारण रेस्क्यू टीमों को दीवारें तोड़कर अंदर घुसना पड़ा।
छात्रों ने कूदकर बचाई जान: 
आग और दम घुटने वाले धुएं से बचने के लिए पहली और दूसरी मंजिल की खिड़कियों और छतों से कई छात्र नीचे कूद गए। कूदने की वजह से कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।
हताहतों की संख्या: 
अब तक आधिकारिक तौर पर 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनकी उम्र लगभग 20 से 24 साल के बीच थी।
प्रशासनिक कार्रवाई: 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल का संज्ञान लिया है। घायलों को तुरंत केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच (High-level probe) के आदेश दे दिए हैं। Lucknow Fire News

















#धमाका_खास_खबर: "दूल्हे" ने "शादी का ऐसा "कार्ड" छपवाया, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, आप भी देखें"

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

Unique Wedding Card बागपत में एक दूल्हे ने गजब का वेडिंग कार्ड छपवाया है. ये सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है. लोग भी इस कार्ड की खूब तारीफ कर रहे हैं. आखिर क्या है शादी के इस कार्ड में ऐसा कुछ खास, चलिए जानते हैं...
उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी का एक अनोखा कार्ड वायरल हुआ है. दरअसल, यहां एक परिवार में बेटी की भी शादी है और बेटे की भी. बेटे आकाश ने शादी का ऐसा कार्ड छपवाया है, जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है. शादी में एक QR कोड छपवाया गया है. इसके पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
दूल्हा बनने जा रहे आकाश ने कहा- शादी में दूर-दूर से कई रिश्तेदार आते हैं. उन्हें पहले कार्ड देने के लिए भी जाना पड़ता है. मगर कई बार कार्ड देने जाने के चक्कर में और शादी समारोह में आने के वक्त सड़क हादसे हो जाते हैं. बस इन्ही को देखते हुए QR कोर्ड वाला कार्ड छपवाया गया है. यानि अगर रिश्तेदार शादी में किसी कारणवश नहीं भी आ पाएं तो QR कोड को स्कैन करके शगुन भेज सकते हैं. दूल्हे का ये भी मकसद है कि अनावश्यक खर्च और समय की भी बचत भी इससे हो सके.
7 और 8 फरवरी को हैं दोनों शादियां
दोघट कस्बा निवासी आकाश बाल्मीकि ने अपनी बहन और अपनी शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाया है. आकाश ने बताया कि 7 फरवरी को उसकी बहन की शादी है और 8 फरवरी को उसकी खुद की शादी संपन्न होगी. दोनों शादियों के कार्ड पर छपे QR कोड के माध्यम से अब कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजा जा सकेगा. आकाश का कहना है कि शादी-विवाह के अवसर पर रिश्तेदार और परिचित अक्सर दूर-दराज से समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं. इस दौरान कई बार सड़क हादसे हो जाते हैं, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल जाता है. इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया, ताकि दूर रहने वाले रिश्तेदार बिना यात्रा किए सुरक्षित तरीके से अपनी शुभकामनाएं और शगुन भेज सकें.
लोग कर रहे इस पहल की सराहना
उन्होंने बताया कि जिन रिश्तेदारों के लिए आना संभव नहीं है या जो दूरी और व्यस्तता के कारण नहीं आ पाते, वे QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन कन्यादान या मुंह दिखाई का शगुन भेज सकते हैं. इससे न केवल उनकी सुरक्षा बनी रहेगी, बल्कि आने-जाने में होने वाला फजूल खर्च भी बचेगा. आकाश ने अपनी इस पहल के तहत पंजाब, चंडीगढ़, पानीपत समेत अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल कार्ड भेजे हैं, जबकि आसपास के इलाकों में कार्ड स्वयं जाकर वितरित किए हैं.इस अनोखी सोच की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समय की जरूरत है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा. तकनीक के सही इस्तेमाल से परंपराओं को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सकता है. आकाश की यह सोच आने वाले समय में अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है.














#धमाका बड़ी खबर: "एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर प्रेमी से उसकी शादी करवा दी", देखिए video #Dhamaka Big news: "A husband, fed up with his wife's love affair, got her married to her lover", watch the video

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 27 मार्च 2025

उत्तरप्रदेश। यूपी के संत कबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र के गांव से कथित तौर पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसके प्रेमी से उसकी शादी करवा दी।
इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बेबस #पति ने कहा तुम #जाओ, बच्चों को मैं पाल लूंगा...दरअसल पत्नी राधिका की #प्रेम कहानी से तंग आकर पति ने पत्नी के #boyfriend कल्लू से #पत्नी की शादी करा दी, इस मामले का पूरा गांव गवाह बना। 
लोगों का कहना है कि क्या अब मौत के डर से पति अपनी #पत्नियों की शादी #प्रेमियों से करवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं !! इस घटना को लेकर लोगों ने कहा कि बेचारा मिले ड्रम में जाने से तो बचा। खास बात ये है कि महिला दो बच्चों की मां है।
#SantKabirNagar #ShockingNews #Marriage #LoveTriangle #FamilyDrama #Love #love #vedioviral 









#धमाका बड़ी खबर: 6 अलग-अलग फ्लैटों में मिलीं थाईलैंड की युवतियां, थाई मसाज या...?

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 18 मार्च 2025

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थाईलैंड की रहने वाली युवतियां मिलने से हड़कंप मच गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से 10 विदेशी युवती के रहने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. बुधवार रात को चिनहट के मल्हौर इलाके में शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में जब पुलिस ने छापा मारा तो उनके होश उड़ गए. पता चला कि अधिकारियों को उचित सूचना दिए बिना अपार्टमेंट में विदेशी युवतियों को रखा जा रहा था.पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जांच में यह मालूम हुआ है कि सभी विदेशी युवतियों थाईलैंड की रहने वाली हैं और वह 6 अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं. इनसे जब पूछताछ की गई तो वह कुछ खास जवाब नहीं दे पाईं. केवल एक युवती ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध कराई है.
मालिक भी नहीं बता सका कुछ
अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से पुलिस ने संपर्क किया और उन्हें विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज तथा जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया. हालांकि, वह किराए के समझौते प्रस्तुत करने, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक) को पूरा करने या महिलाओं के ठहरने के उद्देश्य के बारे में विवरण देने में विफल रहे.
पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस को जानकारी मिली थी कि मल्हौर के शक्ति अपार्टमेंट में कुछ विदेशी युवतियों रहती हैं, उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं. इस पर एक टीम का गठन कर अपार्टमेंट में छापा मारा गया. एक फ्लैट से विदेशी युवती मिली. पुलिस ने उससे पूछताछ की. उसने अपने आप को थाईलैंड की रहने वाली बताया. पुलिस ने उससे फ्लैट में रुकने का कारण पूछा, उसने अपने बॉयफ्रेंड अर्चित के बारे में बताया. बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे यह फ्लैट किराए पर दिलाया है.
इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
छापामार कार्रवाई में अपार्टमेंट के 6 फ्लैटों में 10 युवतियों को बरामद किया गया. सभी थाईलैंड की रहने वाली हैं. पुलिस ने बताया कि एक युवती को छोड़कर बाकी किसी के पास रेंट एग्रीमेंट नहीं मिला. जब इसकी जानकारी अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह ने ली गई तो, उसके पास भी कोई विवरण नहीं मिला. पुलिस ने शक्ति सिंह, अर्चित और अन्य के खिलाफ चिनहट थाने में BNS की धारा 61, 318(4), विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 A, 7(1), विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939. की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया है.









© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129