Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो दिवसीय इंदौर दौरा 26 से, MPCA अवॉर्ड फंक्शन में होंगे शामिल

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

इंदौर। केंद्रीय दूरसंचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास (MOC/DoNER) मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कल, 26 अगस्त को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इंदौर आ रहे हैं। उनके आधिकारिक टूर प्रोग्राम के अनुसार, मंत्री सिंधिया दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर शाम को इंदौर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और एमपीसीए (MPCA) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।
 मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (26 अगस्त, बुधवार):
  • शाम 04:40 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट (T-1) से एआई एक्सप्रेस (AI 1228) द्वारा इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे।
  • शाम 06:25 बजे: इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन।
  • शाम 06:30 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के लिए रवानगी।
  • शाम 07:00 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर आगमन।
  • शाम 07:00 से रात्रि 09:30 बजे: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • रात्रि 09:30 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से सड़क मार्ग द्वारा विष्णु पुरी कॉलोनी के लिए प्रस्थान।
  • रात्रि 10:00 से 10:10 बजे: विष्णु पुरी कॉलोनी में श्री प्रमोद टंडन से स्थानीय सौजन्य भेंट।
  • रात्रि 10:10 बजे: विष्णु पुरी कॉलोनी से कनाड़िया रोड के लिए प्रस्थान।
  • रात्रि 10:35 से 10:45 बजे: बंगाली चौराहा के पास, कनाड़िया रोड पर श्री अजय सेंगर से स्थानीय मुलाकात।
  • रात्रि 11:00 बजे: सड़क मार्ग से होटल रेडिसन ब्लू आगमन और रात्रि विश्राम।
  • अगले दिन का कार्यक्रम (27 अगस्त, गुरुवार):
    • सुबह 09:00 बजे: होटल रेडिसन ब्लू से सड़क मार्ग द्वारा इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
    • सुबह 09:30 बजे: इंदौर एयरपोर्ट आगमन।
    • सुबह 09:40 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2591) द्वारा दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
    • सुबह 11:15 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट (T-3) पर आगमन।
















#mamakadhamakanews: सर्वर फेल नहीं बनेगा राशन वितरण में बाधक, कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश, पात्र परिवारों को मिलेगा एकमुश्त राशन, अनियमितता पर 22 दुकानों के विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई

कोई टिप्पणी नहीं
*सर्वर की समस्या से हितग्राही परेशान न हो, पात्र परिवारों को मिलेगा एकमुश्त राशन
*अनियमितता करने वाली 22 दुकानों के विक्रेताओं पर कार्रवाई
शिवपुरी, 25 अगस्त 2026। खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की 687 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 3,16,649 पात्र परिवारों को माह अगस्त एवं सितंबर 2026 का गेहूं व चावल एकमुश्त वितरित कराया जा रहा है। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।सर्वर या बायोमीट्रिक सत्यापन की तकनीकी समस्याओं के बावजूद सभी पात्र हितग्राहियों को राशन का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा के सख्त निर्देशों के परिपालन में शिवपुरी जिले में राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाली 22 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। 
राशन वितरण में लापरवाही पर विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि विगत एक माह के दौरान की गई जांच के आधार पर अनियमितता करने वाले 22 दुकानों के विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इनमें खरईडाबर, सड़ककरई, झिरी, महोबाडामरोन, बरेला, बक्सनपुर, भोडन, खनियाधाना (वार्ड 1 से 10), बनगवां, झूलना, दीगोध, चंदोरिया, लालपुर, देहरदासड़क, पनवारी, बामोरखुर्द, मांगरोल, आकोदा, रिजोदा, शिवपुरी नगर (वार्ड 14), गोपालपुर एवं कपराना की दुकानें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त खरैह, डेहरवारा, श्रीपुर चक्क तथा खिरिया दुकानों में शिकायतों की जांच के उपरांत दोषी विक्रेताओं को पद से पृथक कर संबंधित पुलिस थाने में धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया है।
वितरण प्रक्रिया, पीओएस मशीन व्यवस्था एवं विभागीय नियम
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पीओएस मशीन पुरानी होने तथा बायोमीट्रिक पहचान आधारित प्रणाली के कारण पर्ची से राशन वितरण में आंशिक विलंब हुआ है, जिसे निरंतर सुधारा जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाता है तो संबंधित दुकान से राशन प्राप्त करने की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। शासन की नीति के अनुसार गत माह का राशन वर्तमान माह में प्राप्त करने की सुविधा पीओएस मशीन में उपलब्ध नहीं है।
जिला आपूर्ति अधिकारी नेे जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या भ्रम में शामिल न हों। राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ता सर्वप्रथम संबंधित संस्था प्रबंधक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी या अनुविभागीय अधिकारी से संपर्क करें। यदि वहां समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जिला कार्यालय में संपर्क स्थापित करें।
















#mamakadhamakanews: शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा की कोशिश, त्योहारों पर मिले शुद्ध खाद्य सामग्री, शुरू कराई जोरदार छापामारी, भरे सेम्पल

कोई टिप्पणी नहीं
*आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों पर शिकंजा
* खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
*कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर शिवपुरी, पिछोर, कोलारस और करैरा में चलाया गया विशेष जांच अभियान
शिवपुरी, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, करैरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार निरीक्षण कर नमूनों का संकलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अमले द्वारा विगत दिनों में 14 प्रतिष्ठानों व विक्रेताओं से मावा, शुद्ध देसी घी, तेल, काजू, मसालों एवं मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं। 
इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शिवपुरी, पिछोर, कोलारस और करैरा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार निरीक्षण कर नमूनों का संकलन किया गया। जिसमें श्री जी इंटरप्राइजेज पिछोर से हलधर धनिया पाउडर एवं किरण प्रभा रिफाइंड सोया तेल, कृष्णा दूध डेयरी सतनवाड़ा से मिश्रित दूध खुला, महावीर ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी से गोवर्धन प्योर घी, जैन श्री स्वीट्स एवं नमकीन कोलारस से मावा बर्फी लूज एवं मिल्क केक लूज, भोला किराना एवं जनरल स्टोर शिवपुरी से पतंजलि गाय घी एवं अमूल प्योर घी, ब्लींक कॉमर्स प्रा.लि.शिवपुरी से पारस देसी घी एवं बैद्यनाथ गाय घी, जैन मिल्क डेयरी लुहारपुरा शिवपुरी से घी खुला, मावा खुला, महाकालेश्वर मिल्क डेयरी शिवपुरी से पनीर खुला, अरिहंत फूड प्रोडक्टस शिवपुरी से गुड लाईट कुकिंग ऑइल, राज एग्रो प्रोडक्ट्स शिवपुरी से काजू लूज, गोपालदास मोहनदास खण्डेलवाल शिवपुरी से नोवा शुद्ध घी एवं नोवा मिल्क मिक्स, पूजा स्वीट्स करैरा से मोतीचूर के लड्डू एवं मावा बर्फी लूज, लक्ष्मी मिष्ठान भण्डार कमलागंज शिवपुरी से मावा लड्डू लूज एवं राठौर मावा ब्रोकर्स शिवपुरी से मावा खुला का नमूना लिया गया।    
पूर्व की कार्यवाहियों के दस प्रकरण न्यायालय में दायर
विभाग द्वारा विगत एक माह में पूर्व की कार्यवाहियों से जुड़े 10 मिलावट संबंधी प्रकरण न्यायालय में भी दायर किए जा चुके हैं। इनमें आजाद गुप्ता (मांतिहाल मिष्ठान भण्डार, कोलारस), श्री सुलभ भट्ट (साई सुमित रेस्टोरेंट, पिछोर), श्री दिनेश कुमार लोधी (राधा कृष्ण डेयरी भोंती, पिछोर), श्री संतोष विश्वकर्मा (राधिका डेयरी, करैरा), श्री राजकुमार शिवहरे (राज किराना जनरल स्टोर, शिवपुरी), श्री रवि नामदेव (रवि किराना स्टोर, टोंगरा रोड, शिवपुरी), श्री ऋतिक गुप्ता (श्री श्याम किराना स्टोर, कोलारस), श्री मयंक सेन उर्फ मोंटी (मान्या एण्ड बबले हलवाई, माधव चौक, शिवपुरी), श्री राजेश पाराशर (मावा भण्डार, गांधी चौक, शिवपुरी) और श्री बनवारी लाल यादव (यादव दूध डेयरी, कमलागंज, शिवपुरी) के विरुद्ध न्यायालय में मामले दर्ज कराए गए हैं।
उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल मुख्य मिष्ठान भंडारों या किराना दुकानों तक ही कार्यवाही सीमित नहीं है, बल्कि जिले के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों जैसे ढाबों, भोजनालयों तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों का भी नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129