Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया इंडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन, शतरंज से बौद्धिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है: पवन वशिष्ठ

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 26 अगस्त 2026

शिवपुरी। बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के परिप्रेक्ष में इंडोर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
शतरंज के अतिरिक्त टग ऑफ़ वार (रस्सा-कसी) भी आकर्षण का केंद्र रहा जो सभी आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष रहा।
विशिष्ट अतिथि शतरंज प्रशिक्षक श्री पवन वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। पवन सर ने बच्चों को शतरंज की बारीकियाँ समझाईं। और उन्होंने प्रोत्साहन के लिए सभी प्रतियोगियों को मेडल प्रदान किया । आगामी कुछ दिनों मे और भी आकर्षण के खेल आने वाले हैं।
परिणाम इस प्रकार हैं
शतरंज सीनियर बालक
प्रथम:- अथर्व पाल (रूबी हाउस)
द्वितीय:- अग्रवाल (रूबी हाउस)
तृतीय:- कार्तिक शर्मा (टॉपेज हाउस)
शतरंज सीनियर बालिका
 प्रथम:- अंशिका शिवहरे (रूबी हाउस)
द्वितीय:- अक्षिता शर्मा (रूबी हाउस)
शतरंज जूनियर बालक
प्रथम:- आदित्य गोस्वामी (रूबी हाउस)
द्वितीय:- निकुंज बंसल (सफायर हाउस)
तृतीय:- कुश जैन (जेड हाउस)
शतरंज जूनियर बालिका:
 प्रथम:- सुविधि जैन ( जेड हाउस)
द्वितीय:- मानवी शर्मा (टॉपेज हाउस)
तृतीय:- हिमांशी शिवहरे ( टॉपेज हाउस)
शतरंज प्रशिक्षक श्री पवन वशिष्ठ सम्मानित 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर जी ने शतरंज प्रशिक्षक श्री पवन वशिष्ठ को सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के श्री पवन उपाध्याय, श्री दिनेश पाल, स्कूल के पीटीआई श्री शाहरुख खान, श्रीमती नेहा वशिष्ठ, श्रीमती सविता बंसल, श्री अरूण राठौर श्री प्रशांत जैन आदि उपस्थित रहे।

















#धमाका_शोक_खबर: महावीर पैथोलॉजी के संचालक डॉ मुकेश जैन की माताजी कुंता देवी की उठावनी 27 अगस्त को सुबह 11 से 12 बजे मानस भवन में होगी, समय का विशेष ध्यान रखिए

कोई टिप्पणी नहीं

#mamakadhamakanews: शिवपुरी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाई 'फ्रीडम सेल' की तारीख, अब 31 अगस्त तक उठाएं बंपर ऑफर का लाभ!

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी में ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स छतरी रोड शिवपुरी ने अपनी 'फ्रीडम सेल' की तारीख आगे बढ़ा दी है।
  • अब 31 अगस्त तक मौका: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर शुरू हुई यह धमाकेदार सेल अब पूरे महीने यानी 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
  • मिलेगा भारी डिस्काउंट: प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज पर ग्राहकों को मिल रहा है पूरे 50% तक का सीधा डिस्काउंट।
  • कैशबैक और ईएमआई ऑफर्स: क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹25,000 तक का कैशबैक और साथ ही ज़ीरो डाउन पेमेंट व आसान नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध।
  • कम्युनिटी मेंबर्स के लिए खास: विजयवर्गीय कम्युनिटी मेंबर्स को स्क्रैच कार्ड के जरिए कुल बिल पर 10% की अतिरिक्त छूट का विशेष मौका।
  • कहाँ जाएँ: इस शानदार ऑफर का लाभ उठाने के लिए तुरंत पहुँचें—छत्री रोड, दो बत्ती चौराहा, शिवपुरी। 
















  • © all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
    made with by rohit Bansal 9993475129