Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर, इधर सफाई कर्मचारियों की मांगों पर नगर पालिका की कार्रवाई शुरू,वरिष्ठता सूची का किया प्रकाशन, सीएमओ राठौर ने की शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए काम पर लौटने की अपील

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 30 अगस्त 2026

शिवपुरी। पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार हड़ताल से शहर में साफ सफाई व्यवस्था चौपट है, शहर के लगभग इलाकों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। शहर के कमलागंज बाबू क्वार्टर के मोड़ पर पूरा रास्ता कचरे से अटा पड़ा है, वहीं कुछ दूर पर एक और ढेर कचरे का लगा हुआ है। शहर के चौदह नम्बर कोठी के पास, गल्ला मंडी न्यू ब्लॉक, पुरानी शिवपुरी नीलगर चौराहा, मुख्य बाजार में कई जगह, राजेश्वरी रोड सहित शहर के सभी 39 वार्डों में गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं इधर इस समस्या निराकरण के लिए नपा द्वारा लगातार प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तो सफलता नहीं मिली है। जिसे लेकर शहर के लोगों में भारी गुस्सा है कि आखिर साल में चार बार सफाई कर्मी हड़ताल पर कैसे चले जाते है और नगर पालिका के अधिकारी उनके आगे बेबस और लाचार दिखाई पड़ते हैं। 
अब नपा ने बाकी की 3 मांगों के निराकरण के लिए बढ़ाया कदम
मुख्य नगर पालिका अधिकारी  श्री यशवंत राठौर ने बताया कि पिछले 05 दिवस से सफाई कर्मचारियों के द्वारा जारी हड़ताल समाप्त कराने के लिये उनकी 11 में से 08 मांगे प्रथम दिवस स्वीकार कर उन पर कार्यवाही भी कर दी गई थी। शेष 03 मांगें, जो वरिष्ठ कार्यालयों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पूर्ण की जा सकेंगी, उनको भी कर्मचारी संगठन से चर्चा कर निकाय स्तर की आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की मांग अनुसार विनियमितीकरण की मांग पूर्ण करने हेतु कर्मचारी सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसमें पूर्व में तैयार कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची को भी सम्मलित करते हुये उसकी प्रति कर्मचारी संगठन को दावे/आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त सूची में से कुछ कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जा चुका है, फिर भी कर्मचारी संगठन की मांग अनुसार जो सूची प्रकाशित की गई है उसमें उनके नाम भी शामिल हैं। जनहित में कर्मचारी संगठन की समस्त मांगों पर कार्यवाही की जा चुकी है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर ने अपील भी की है। कर्मचारी तत्काल अपने कार्य पर लौटें और जन स्वास्थ्य की दृष्टि से सफाई कार्य संपन्न करें।
















#mamakadhamakanews: चल पड़ी ट्रेन में सवार होने की कोशिश में गिरी महिला बाल बाल बची, शिवपुरी आरपीएफ के जवान वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बचाई महिला की जान, स्टेशन प्रबंधक गंधर्व ने की पुरस्कृत करने की अनुशंसा, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। रेल यात्रियों की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के जवान किस हद तक मुस्तैद रहते हैं इसकी नजीर शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को देखने को मिली। यहां गुना, अशोकनगर की तरफ जा रही पेसेंजर में यात्री सवार हो चुके थे और हरी झंडी होते ही ट्रेन चल पड़ी इसी दौरान शिवपुरी से अशोकनगर जा रही एक महिला अपने अन्य परिजनों के साथ चलती ट्रेन में सवार होने दौड़ी। ये देखकर आरपीएफ के जवान वीरेंद्र कुमार तिवारी स्थिति को भांप गए लेकिन महिला यात्री होने के चलते वे महिला को पकड़ तो नहीं सके लेकिन उसे कुशलता से सवार हो जाने के इरादे से ठीक उसके पास मौजूद थे लेकिन वही हुआ जिसके डर था उक्त महिला डिब्बे में जाने की बजाए गिर पड़ी जिसे आरपीएफ के तिवारी ने संभाला। इधर जंजीर खींचने से ट्रेन भी रोक ली गई बाद में महिला की ख़ैरियत लेने के बाद उसे रवाना किया गया लेकिन ठीक मौके पर अगर तिवारी न होते तो महिला नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ सकती थी जिसे ठीक समय पर तिवारी जी ने प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया था और अनहोनी टल गई। 
                   (देखिए video)
स्टेशन प्रबंधक गंधर्व ने की अनुशंसा
शिवपुरी स्टेशन प्रबंधक प्रशांत गंधर्व ने उक्त घटना में वीरता पूर्ण कार्य करने को लेकर आरपीएफ के जवान वीरेंद्र कुमार तिवारी को पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा वरिष्ठ कार्यालय से की है।
















#mamakadhamakanews: शिवपुरी की बेटी विधि अग्रवाल ने बढ़ाया मान, सीएस (Company Secretary) बनकर रोशन किया माता-पिता का नाम

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर की बेटी विधि अग्रवाल ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ पूरे शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। विधि अग्रवाल, श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल की पुत्री हैं।
विधि ने सीएस (Company Secretary) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पढ़ाई के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विधि की सफलता से उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। माता-पिता के लिए यह पल बेहद गर्व और खुशी का है। विधि की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।
शिवपुरी की इस होनहार बेटी की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। 
















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129