Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: कस्टमगेट श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 12 सितंबर 2026

* अध्यक्ष मनीष जैन , कार्यकारी अध्यक्ष सिद्दार्थ लढ़ा, संयोजक रामकृष्ण मित्तल , सचिव मुकेश आचार्य मनोनीत
शिवपुरी। विगत 42 वर्षों से श्री गणेश महोत्सव को संचालित करने वाली श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति कस्टम गेट की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें करीब 2 दर्जन नए व पुराने सदस्यों को स्थान दिया गया है। 
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति कस्टम गेट  से मिली जानकारी के मुताबिक समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से  किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनीष जैन, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्दार्थ लढ़ा, संयोजक रामकृष्ण मित्तल ( मुन्ना मित्तल) उपाध्यक्ष हेमन्त ओझा, लव अग्रवाल, राम गुप्ता, वीरेंद्र जैन ( पत्ते वाले),  महामंत्री जयदीप महेश्वरी, कमल गर्ग, सचिव मुकेश आचार्य, कोषाध्यक्ष विष्णु सोनी, सहसचिव सचिन सैन, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, प्रशांत गुप्ता, प्रचार सचिव विजय चौकसे, भूपेंद्र शर्मा ( विकल),  कार्यकारिणी सदस्य दीपक जैन, लोकेश सोनी, एमडी गुर्जर,  विजय गोयल ( विक्की)  को मनोनीत किया गया है।











#mamakadhamakanews: “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी।  राहुल गाँधी जी के 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन ब तैयारियों को शिवपुरी जिला कांग्रेस कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई 
यह बैठक पूर्व जिला प्रभारी श्री देवेंद्र शर्मा जी एवं शिवपुरी विधानसभा प्रभारी श्री राजेंद्र नाती जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा , विजय सिंह चौहान जी, पिछोर विधानसभा प्रभारी श्री नितेश यादव , पिछोर प्रत्याशी श्री अरविंद लोधी जी, श्री अरुण प्रताप चौहान जी, श्री राजकुमार यादव जी, श्री संजय चतुर्वेदी जी, श्री दिनेश वशिष्ठ जी, श्री चंद्रकांत शर्मा जी सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष , महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. एवं वरिष्ठ पदाधिकारी व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  अधिक से अधिक संख्या में युवाओं एवं छात्रों के रजिस्ट्रेशन करने के लिए तथा इंदौर  कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी यो तथा उपस्थित छात्रों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने हेतु रणनीति तैयार की एवं दिशा निर्देश दिए 
साथ ही बैठक के दौरान युवा साथियों एवं छात्रों के पंजीयन (Registration) भी कराए गए तथा अधिक से अधिक युवाओं को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया।
 मीटिंग में रन्नोद क्षेत्र के मथुरा गांव के विवेक कलावत तथा करैरा विधानसभा से आप पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।











#mamakadhamakanews: फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित की फोटो वर्कशॉप, फोटोग्राफी की नई तकनीकों से रूबरू हुए फोटोग्राफर

कोई टिप्पणी नहीं
*इंदौर से आई टीम ने फोटोग्राफी, मॉडलिंग, प्री-वेडिंग और कैंडिड फोटोग्राफी के दिए टिप्स
शिवपुरी। शहर की शगुन वाटिका में फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक शानदार फोटो वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंदौर से आई विशेषज्ञ टीम ने शिवपुरी के फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकों, मॉडलिंग, प्री-वेडिंग एवं कैंडिड फोटोग्राफी के साथ-साथ नए कैमरों और उनके उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में इंदौर से आए अतिथियों का शिवपुरी के फोटोग्राफरों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने बारी-बारी से अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान साझा किया। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के नए फॉर्मूले, शूटिंग तकनीक, मॉडलिंग फोटोग्राफी, प्री-वेडिंग शूट तथा कैंडिड फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में फोटो फेयर टीम से अजय माथुर, गगनदेव शर्मा, शुभम सोलंकी एवं राजकुमार तथा पैनासोनिक कंपनी से रॉबिन एवं शिवम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए फोटोग्राफरों को तकनीकी जानकारी प्रदान की।
 वर्कशॉप के समापन के बाद सभी फोटोग्राफरों ने एक साथ स्नेह भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर सुनील कुशवाह ने सभी फोटोग्राफरों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी के विवेक श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंकित जैन (पुष्प) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने बताया कि सभी फोटोग्राफर साथियों के सहयोग से वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सोसाइटी द्वारा भविष्य में भी फोटोग्राफरों के ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से इसी प्रकार के प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा।











#धमाका_अलर्ट: अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम शिवपुरी के गेट शनिवार की रात 9 बजे सीजन में दूसरी बार खोले

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम शिवपुरी के दो गेट आज शनिवार की रात 9 बजे खोल दिए गए हैं। इस वर्ष दूसरी बार गेट खोले जाने की स्थिति बनी है। डैम निर्धारित जल स्तर 346.25 मीटर तक भरा जा चुका है और 72 घंटे बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। डैम प्रबंधन ने अति आवश्यक सूचना
दिनांक 12/09/2025 समय 6:45 PM जारी की है। जिसमें अटल सागर (मड़ीखेड़ा बाँध ) में हो रही जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए एवं मड़ीखेड़ा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु मड़ीखेड़ा बांध के जलद्वारों से रात 9:00 बजे से जल द्वार खोलकर  200 cumec तक जल की निकासी सिंध नदी मे की जाएगी जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
सिंध नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया जाता है।
मड़ीखेड़ा के प्रभावित क्षेत्र ग्राम मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर, सुल्तानपुर, पवा।
मोहनी पिकअप वियर प्रभावित क्षेत्र ग्राम ख्यावदा, साबोली,सुडा ,धमधौली,सीहोर ,निहाबारा,सुड, पनघटा, मगरोनी, पुलाहा।












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129