Responsive Ad Slot

#धमाका_बड़ी_खबर: बड़ी राहत: देश में कल से होने वाली 3 दिवसीय बैंक हड़ताल टली, सामान्य रूप से काम करेंगे बैंक

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 28 सितंबर 2026

delhi दिल्ली। देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों और कारोबारियों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित (टाल) कर दिया गया है। इस फैसले के बाद सोमवार (28 सितंबर) से देश के सभी सरकारी, ग्रामीण और पुराने निजी बैंक पूरी तरह से सामान्य रूप से काम करेंगे। यह निर्णय रविवार (27 सितंबर) की रात करीब 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक कर्मचारियों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई एक आपातकालीन बैठक में लिया गया।
हड़ताल टलने की मुख्य वजहें
  • हाई-लेवल कमेटी का गठन: बैठक में सबसे मुख्य मांग यानी '5-डे वर्किंग' (सप्ताह में 5 दिन काम और सभी शनिवार को छुट्टी) को लेकर सहमति बनी है। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए हैं कि इसके लिए तुरंत एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर विचार कर एक स्वीकार्य समाधान निकालेगी। 
  • अन्य मुद्दों पर चर्चा की शुरुआत: परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में जरूरी बदलावों और पेंशन से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी आईबीए (IBA) और यूनियनों के बीच बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। 
  • क्यों होने वाली थी हड़ताल?
    बैंक यूनियनों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया था। कर्मचारियों की मुख्य मांग बैंक शाखाओं में पूरी तरह से 5-डे वर्किंग लागू करने, पेंशन सुधारों और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प देने जैसी मांगों को लेकर थी।
  • चूंकि 30 सितंबर को बैंकों की छमाही क्लोजिंग (Half-yearly closing) भी है, इसलिए इस हड़ताल से देश के व्यापार और लेनदेन पर भारी असर पड़ने की आशंका थी, जो अब पूरी तरह दूर हो गई है। सरकार के निर्देश पर रविवार को भी कई बैंक शाखाएं ग्राहकों की सुविधा के लिए खोली गई थीं। अब सोमवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक शाखाओं में कैश जमा करने, चेक क्लियरिंग और अन्य सभी काम तय समय पर पूरे किए जा सकेंगे।











#धमाका_अलर्ट: निष्का सेल्स पर आज ही जाइए और घर ले आइए एसी, 30 सितंबर तक पुराने दाम पर खरीदिए मनपसंद उत्पाद, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। ऐसे में सितंबर माह के अंतिम दो दिन खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि
इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की तरफ से यह कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी।
निष्का सेल्स पर आज ही जाइए और घर ले आइए एसी, 30 सितंबर तक पुराने दाम पर खरीदिए मनपसंद उत्पाद
शिवपुरी और ग्वालियर में धूम मचा रहे निष्का सेल्स के इलेक्ट्रॉनिक्स शो रुम पर सितंबर महीने के दो अंतिम दिन ग्राहकों को भारी फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। संचालक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि हम सदैव ग्राहकों के साथ रहे हैं और उनका फायदा ही हमारे लिए सर्वोपरि है ऐसे में जब 1 अक्टूबर से 8% दाम बढ़ने जा रहे हैं तो हम चाहते हैं कि ग्राहक 30 सितंवर तक पुराने दाम पर उत्पाद खरीदे जिसमें Ogeneral, Bluestar, Lg आदि ब्रांडेड कंपनी के AC हमारे यहां उपलब्ध हैं। निष्का सेल्स विष्णु मंदिर के सामने पुरानी शिवपुरी रोड  शिवपुरी।











#धमाका_न्यूज: शिवपुरी पब्लिक स्कूल ने भारत विकास परिषद के गायन प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 27 सितंबर 2026

शिवपुरी। भारत विकास परिषद द्वारा दिनांक 27 सितंबर 2026 को आयोजित Singing Competition में शिवपुरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया, परंतु शिवपुरी पब्लिक स्कूल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। 
कार्यक्रम का संचालन परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अत्यंत कुशलता और अनुशासन के साथ किया गया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा। 
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री कीर्ति गाला ने इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और संगीत शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनते हैं।
साथ ही विद्यालय के संचालक श्री अशोक ठाकुर ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। 
यह सफलता विद्यालय के सतत प्रयास, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। 











#धमाका_न्यूज: 4 अक्टूबर को शिवपुरी में होगा ‘UGC Roll Back’ के समर्थन में विशाल जनजागरण रैली व जनसभा

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी के तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 2 बजे सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड, शिवपुरी में विशाल जनजागरण रैली एवं जनसभा आयोजित करने की घोषणा की गई है। आयोजन को लेकर जारी पोस्टर में संगठन ने विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया है।
पोस्टर के अनुसार संगठन की प्रमुख मांगों में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने, UGC Roll Back, SC/ST एक्ट में संशोधन, सवर्ण आयोग का गठन, मुफ्तखोरी बंद कर लोगों को रोजगार देने, जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई तथा UPI भुगतान पर MDR टैक्स वापस लेने की मांग शामिल है।
इसके अलावा सामाजिक उत्थान के लिए बनाई जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिए जाने की मांग भी रखी गई है। साथ ही प्रचार प्रभारी के रूप में  लोकेंद्र सिंह वैस को जिम्मेदार सौंपी गई है।
आयोजकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। पोस्टर पर कार्यक्रम के आयोजक के रूप में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी (म.प्र.) का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम के लिए संगठन द्वारा विभिन्न संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129