#धमाका_स्पोर्ट्स_न्यूज: 70वी शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, -शिवपुरी में पहली बार टाइम स्कोर रिजल्ट, मशीन से तय हो रहे एथलेटिक्स के नतीजे
कोई टिप्पणी नहीं* प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ऑफिशियल्स टीम संभाल रही संचालन
शिवपुरी। इस डिजीटल युग में आधुनिक मशीनों ने खेलों और उसके नतीजों को और अधिक विश्वसनीय,सटीक व पारदर्शी बना दिया है।शहर के माधव राव सिंधिया खेल परिसर में जारी स्कूल शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इस बार आधुनिक तकनीक परिणाम निर्धारण को अधिक पारदर्शी बना रही है। प्रतियोगिता में टाइम स्कोर रिजल्ट मशीन की सहायता से खिलाड़ियों का समय और स्थान दर्ज किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, इस स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान पहली बार इस तकनीकी व्यवस्था का उपयोग किया गया है।
ऑटोमेटिक टाइमिंग और फोटो फिनिश प्रणाली की विशेषता यह है कि इसमें खिलाड़ियों के फिनिश लाइन पार करने का क्षण बारीकी से रिकॉर्ड होता है। लगभग एक साथ फिनिश करने वाले खिलाड़ियों के बीच भी समय और स्थान का अंतर स्पष्ट करने में यह तकनीक मदद करती है। कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध फोटो फिनिश रिकॉर्ड के आधार पर ऑफिशियल्स परिणामों की जांच और पुष्टि कर सकते हैं।
इस व्यवस्था से परिणाम निर्धारण के लिए समय के साथ दृश्य प्रमाण भी उपलब्ध हो रहा है। किसी खिलाड़ी के आगे या पीछे रहने का निर्णय रिकॉर्ड देखकर स्पष्ट किया जा सकता है। इससे मानवीय चूक तथा परिणामों को लेकर भेदभाव की आशंका और विवाद की गुंजाइश कम करने में मदद मिल रही है। कोई आपत्ति आने पर भी संबंधित रिकॉर्ड की दोबारा जांच की जा सकती है।
प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रदेश स्तर से एथलेटिक्स संघ की ओर से ऑफिशियल्स की टीम भी शिवपुरी भेजी गई है। यह टीम स्पर्धाओं का संचालन और परिणामों का परीक्षण निर्धारित नियमों के अनुसार कर रही है। तकनीकी रिकॉर्डिंग और ऑफिशियल्स की निगरानी से खिलाड़ियों को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अवसर देने तथा उनके प्रदर्शन का सही मूल्यांकन करने की व्यवस्था मजबूत हुई है।
पैदल चाल में ग्वालियर संभाग के दीपू और निहारिका अव्वल
-सबसे लंबी कूद लगाकर भोपाल के देव शर्मा और इंदौर की स्तुति रहीं सिरमौर
शिवपुरी। 70वी शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब लगातार खिताबी मुकाबलों की ओर बढ रही है।एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने पैदल चाल, लंबी कूद, भाला फेंक और दौड़ में अपने प्रदर्शन से प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया। अंडर-17 वर्ग की बालक और बालिका पैदल चाल के दोनों फाइनल में ग्वालियर संभाग का दबदबा रहा और संभाग के दीपू तोमर और निहारिका राठौर विजेता रहे। वहीं बालक लंबी कूद में ग्वालियर के लोकेंद्र कुशवाह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व बाधा दौड़ तथा 400 मीटर दौड़ की हीट भी आयोजित हुईं।
बालक 5000 मीटर पैदल चाल में दीपू तोमर ने 28 मिनट 13.53 सेकंड में दूरी पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबलपुर के लव टेमरे 28 मिनट 54.51 सेकंड के साथ दूसरे और रीवा के सोम प्रजापति 28 मिनट 56.89 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे और तीसरे स्थान के बीच केवल 2.38 सेकंड का अंतर रहा।
बालिका 3000 मीटर पैदल चाल में ग्वालियर की निहारिका राठौर ने 18 मिनट 51.39 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। जनजातीय कार्य विभाग की स्वाति खरते 20 मिनट 31.73 सेकंड के साथ द्वितीय और जबलपुर की याचना चौरसिया 20 मिनट 41.95 सेकंड के साथ तृतीय रहीं।
7.09 मीटर की छलांग लगाकर भोपाल के देव बने विजेता
प्रचार प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि बालक लंबी कूद के फाइनल में भोपाल के देव शर्मा ने 7.09 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबलपुर के केशव केशरी 6.06 मीटर के साथ दूसरे और ग्वालियर के लोकेंद्र कुशवाह 6.05 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे और तीसरे स्थान का फैसला महज एक सेंटीमीटर के अंतर से हुआ। ग्वालियर के धार्मिक ने 5.89 मीटर के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
बालिका लंबी कूद में इंदौर की स्तुति जायसवाल 5.51 मीटर के साथ विजेता रहीं। भोपाल की हिमांशी गोयल ने 5.27 मीटर के साथ दूसरा और जनजातीय कार्य विभाग की खुशी कनौजे ने 4.54 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ग्वालियर की आराध्या भदौरिया 4.42 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
51.90 मीटर दूर भाला फैंक कर जबलपुर के जीवितेश अव्वल
बालक भाला फेंक के फाइनल में जबलपुर के जीवितेश भावरका ने 51.90 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। जनजातीय कार्य विभाग के नितेश मरकाम 46.45 मीटर के साथ दूसरे और इंदौर के ऋतुराज तिवारी 46.31 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ग्वालियर के आदित्य डांगी 38 मीटर के साथ आठवें और अंश कुशवाह 37.91 मीटर के साथ नौवें स्थान पर रहे।
बालक 110 मीटर बाधा दौड़ की पहली हीट में भोपाल के अर्णव श्रीवास्तव 14.94 सेकंड के साथ प्रथम रहे। दूसरी हीट में जनजातीय कार्य विभाग के आशीष वास्केला ने 18.02 सेकंड और तीसरी हीट में ग्वालियर के नरोत्तम तोमर ने 16.98 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। नरोत्तम ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई भी किया।
बालिका 100 मीटर बाधा दौड़ की पहली हीट में इंदौर की ग्रेस मार्टिन 17.88 सेकंड, दूसरी हीट में नर्मदापुरम की ऋचा स्वामी 21.44 सेकंड और तीसरी हीट में जनजातीय कार्य विभाग की सपना डावर 19.38 सेकंड के साथ प्रथम रहीं।
बालिका 400 मीटर दौड़ की हीट में सागर की अंजी अहिरवार ने 1 मिनट 04.87 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबलपुर की श्रेया कहार 1 मिनट 09.04 सेकंड के साथ दूसरे और नर्मदापुरम की राधा यादव 1 मिनट 13.55 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी हीट में ग्वालियर की मान्यता धाकड़ चौथे, इंदौर की सुनीता वसुनिया पांचवें और शहडोल की श्रद्धा पटेल छठे स्थान पर रहीं।
#धमाका_अच्छी_खबर: विश्व डाक दिवस (World Post Day), बाल शिक्षा निकेतन के विद्यार्थी पहुंचे पोस्ट ऑफिस, डाकिये एवं विभिन्न डाक से भेजे जाने वाले पत्र के महत्व को बताते हुए सुन्दर नाटिका प्रस्तुत की
कोई टिप्पणी नहींshivpuri शिवपुरी। विश्व डाक दिवस (World Post Day) हर साल 9 अक्टूबर को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
बाल शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शिवपुरी पोस्ट ऑफिस जन सेवा कनेक्ट पहुंच कर ना सिर्फ़ डाक घर की प्रक्रिया एवं योजनाओं की जानकारी ली, उन्होंने डाकिये एवं विभिन्न डाक से भेजे जाने वाले पत्र के महत्व को बताते हुए सुन्दर नाटिका प्रस्तुत की.
साथ ही दादी/ नानी को पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र लिखने की प्रतियोगिता हुयी. श्रीमती नेहा वसिष्ठ के निर्देशन में आयोजित इस गतिविधि में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री दिनेश पाल ने भी विद्यालय की ओर से डाक विभाग के सभी कर्मियों को उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त किया. पोस्टल विभाग से श्री विष्णु पाल सिंह यादव एवं श्री मिश्रा ने बच्चों के इस प्रयास की बहुत प्रशंसा की एवं बधाई दी.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com