Responsive Ad Slot

#धमाका_धर्म: महाराजा अग्रसेन जयंती, प्रभातफेरी के बाद शाम को निकला भव्य चल समारोह, पत्रकार सम्मानित

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

​शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह महाराजा अग्रसेन धर्मशाला से पारंपरिक प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दिन में महाराजा अग्रसेन की महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात शाम 6 बजे शहर में एक भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) निकाली।
​यह चल समारोह मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर छर्च वाला परिवार आपूर्ति, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड, अग्रसेन चौक, अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, सदर बाजार, गांधी चौक और गोयल मेडिको चौराहा होते हुए सुमत हार्डवेयर के मार्ग से पुनः धर्मशाला पहुंचा, जहाँ इसका समापन हुआ। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।
रात को पत्रकार हुए सम्मानित
गांधी पार्क स्थित मंच पर मीडिया साथियों को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल, सुरेन्द्र जैन बंटी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों सहित गणमान्यजनों ने पत्रकारों का सम्मान किया। आरंभ में वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला मामा, अशोक अग्रवाल, राजू शर्मा, राजू यादव , मुकेश शिवहरे, ऋषि शर्मा, वीरेंद्र भाई, दीपक अग्रवाल, कुलदीप शर्मा आदि का सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
​बीती रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रवाल महिला समिति द्वारा भगवान शिव-पार्वती और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन में अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता, महामंत्री कुलदीप जैन, मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल, सुरेन्द्र जैन बंटी सहित पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
#shivpuri #dhamakanews 











#धमाका_न्यूज: जटिल बीमारी से ग्रसित नीलाक्षी के परिजनों से केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने की मुलाकात

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

ग्वालियर/शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। आप सभी को विदित है कि धमाका न्यूज शिवपुरी सहित देश की अन्य मीडिया में ग्वालियर की मासूम नीलाक्षी की बीमारी और उसके इलाज के लिए 13 करोड़ से अधिक का इंजेक्शन विदेश से मंगवाने की आवश्यकता की खबर वायरल हुई थी। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने जैसे ही मामला संज्ञान में आया उनके परिजनों से मुलाकात की और मदद का भरोसा जताया है। आपको बता दें कि नीलाक्षी का शिवपुरी से भी रिश्ता है। नीलाक्षी शिवपुरी के ट्रांसपोर्टर मुकेश शुक्ला के भाई राकेश की बेटी की बेटी हैं। उक्त जानकारी मिलते ही शिवपुरी में इस मामले में मदद के लिए आगे आए सेठ राजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का आभार इन शब्दों के साथ प्रकट किया है। 
ये लिखा उन्होंने 
जन जन के मसीहा हमारे महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधियाजी ने हमारे दामाद और बिटिया को दिल्ली बुलाकर भरपूर मदद का आश्वासन दिया, महाराज साहब आपने जो अपना अमूल्य समय आधा घंटा बिटिया नीलाक्षी की मदद को दिया उसके प्रति हम कृतज्ञ हैं। हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण भरोसा है आप हमारी आशा और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।











#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी पब्लिक स्कूल में हुआ स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में आज विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से लायंस क्लब शिवपुरी के सहयोग से स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों की नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य की जाँच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। नेत्र परीक्षण के लिए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एच. पी. जैन एवं डॉ. एस. के. पुराणिक ने विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।
वहीं, दंत विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत दुबे द्वारा विद्यार्थियों के दाँतों एवं मौखिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को दाँतों की नियमित सफाई, उचित खान-पान तथा मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कीर्ति गाला ने लायंस क्लब शिवपुरी एवं सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत उपयोगी है।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री अशोक ठाकुर ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाता है। उन्होंने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों एवं लायंस क्लब शिवपुरी के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं जागरूकता से भरपूर रहा।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129