Responsive Ad Slot

#धमाका_शोक_संदेश: श्रीमती मुन्नी देवी धर्मपत्नी श्री कल्याण चंद अग्रवाल, कुंवरपुर वालों की उठावनी श्रद्धांजलि सभा दिनांक 16 अक्टूबर को दोपहर 3 से 4 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला, शिवपुरी में होगी

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

              शोक संदेश 


















#धमाका_अच्छी_खबर: नवरात्रि पर अग्रवाल अप्लायंसेज की धमाकेदार सेल, 40% तक की छूट और हर खरीदारी पर उपहार

कोई टिप्पणी नहीं
* 0% फाइनेंस सुविधा के साथ एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एसी सहित अनेक उत्पादों पर आकर्षक ऑफर
शिवपुरी। नवरात्रि के पावन पर्व पर शिवपुरी के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठानों अग्रवाल अप्लायंसेज एवं अग्रवाल सेल्स में ग्राहकों के लिए नवरात्रि स्पेशल सेल शुरू की गई है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपकरणों पर 40% तक की छूट, 0% फाइनेंस सुविधा तथा प्रत्येक खरीदारी पर निश्चित उपहार का आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है।
प्रतिष्ठानों पर सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, गोदरेज, वोल्टास, बीईकेओ, हायर, IFB, हैवेल्स एवं डाइकिन जैसी प्रमुख कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध हैं। ग्राहक एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एयर कंडीशनर सहित अनेक घरेलू उपकरण अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।
एलजी कंपनी के शिवपुरी जिले के एकमात्र वितरक के रूप में प्रतिष्ठान को विशेष पहचान प्राप्त है। नवरात्रि के अवसर पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदारी का बेहतर अवसर मिल रहा है।
शहर एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों से अपील की गई है कि वे इन प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर नवरात्रि स्पेशल सेल का लाभ उठाएँ। ऑफर सीमित अवधि के लिए हैं। नियम एवं शर्तें लागू।
संपर्क एवं प्रतिष्ठान के पते:
- अग्रवाल अप्लायंसेज — विष्णु मंदिर रोड, मर्डर फैक्ट्री के सामने, शिवपुरी।
- अग्रवाल सेल्स — माधव चौक, शिवपुरी।
मोबाइल: 84588 15117












#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में RSS का 'बस्ती पथ संचलन' 20 अक्टूबर को, सदर बाजार स्कूल से शुरू होगा कार्यक्रम

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नगर-शिवपुरी द्वारा विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष संघ अपने शताब्दी वर्ष (1925-2025) के उपलक्ष्य में विशेष उत्साह के साथ 'बस्ती पथ संचलन' निकालने जा रहा है, जिसका मार्ग बस्ती - आर्य समाज निर्धारित किया गया है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे 'सदर बाजार स्कूल' परिसर से होगी। इस बार एकत्रीकरण के समय में बदलाव करते हुए संपत समय प्रातः 08:15 बजे निर्धारित किया गया है। नगर कार्यवाह ने सभी प्रबुद्ध जनों, स्वयंसेवकों और राष्ट्रभक्तों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। संघ द्वारा सभी राष्ट्रप्रेमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।











#धमाका_न्यूज: अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित कर सौंपे दायित्व

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। जिसमें अध्यक्ष चंद्रकुमार बंसल (चंदू भैया) द्वारा समाज की सेवा, एकता एवं प्रगति के उद्देश्य से निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। 
🔸 अध्यक्ष: श्री चंद्रकुमार बंसल जी (चंदू भैया)
🔸 वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री मनोज गुप्ता जी
🔸 महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती पद्मिनी प्रधान जी
🔸 उपाध्यक्ष: श्री कृष्णगोपाल बिंदल जी एवं श्री निर्देश गोयल जी
🔸 महिला उपाध्यक्ष: श्रीमती अन्नू गोयल जी एवं श्रीमती निधि गुप्ता जी
🔸 महामंत्री: श्री मनीष गुप्ता जी कंप्यूटर गैलरी 
🔸 महिला महामंत्री: श्रीमती अंजली गुप्ता जी
🔸 सहमंत्री: श्री यश अग्रवाल जी (बसाई वाले) एवं श्री शिवम गोयल जी
🔸 महिला सहमंत्री: श्रीमती सपना गोयल जी एवं श्रीमती विनीता गुप्ता जी
🔸 कोषाध्यक्ष: श्री मथुराप्रसाद गुप्ता जी
🔸 प्रचार मंत्री: श्री कृष्णा बिंदल जी
🔸 महिला प्रचार मंत्री: श्रीमती रूपम अग्रवाल जी
🔸 मीडिया प्रभारी: श्री सुनील जैन जी।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129