Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में NC अकादमी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 13 को हुए भोपाल रवाना

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

शिवपुरी। भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान मे छह दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी की अकादमी के सात खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी 13 नवंबर को अकादमी के कोच निखिल चौकसे के नेतृत्व में भोपाल के लिए रवाना होंगे।

प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी निम्न आयु वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

खिलाड़ियों के नाम एवं आयु वर्ग इस प्रकार हैं—

- *अंडर-9 वर्ग: जक्श चौकसे* 
- *अंडर-11 वर्ग: शिवांश पाराशर एवं* *शाश्वत भवेदी* 
- *अंडर-13 वर्ग: लक्ष्य खटीक, दिव्यांश* *बिंदल एवं गुन गुप्ता* 
- *अंडर-15 वर्ग: आरव गोयल* 
उल्लेखनीय है कि NC अकादमी पिछले 23 वर्षों से शिवपुरी में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। अकादमी के कोच निखिल चौकसे के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर **पवन खटीक,पूजा खटीक, शिवा पाराशर,प्रतिभा पाराशर,राकेश* *गोयल, रेखा गोयल ,पंकज बिंदल,रूबी बिंदल शिव गुप्ता, नमिता गुप्ता,* 
 *डॉ नीलांबरी चौकसे ,माधवी राठौर, कृष्णा बिंदल* सहित शहर के खेलप्रेमियों एवं वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन की कामना की है।











#धमाका_अच्छी_खबर: शहर को जाम से मिली राहत, व्यापारियों को मिली अधिक जगह और बेहतर सुविधाएं: द ग्रेट सिंधिया ने फल मंडी का फीता काटा, व्यपारियो को किया संबोधित

कोई टिप्पणी नहीं
* सिंधिया की पहल पर शिवपुरी को मिली व्यवस्थित फल मंडी की सौगात, व्यापारियों को बढेगा कारोबार
शिवपुरी, 13 नवंबर 2026। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी में नवस्थानांतरित फल एवं सब्जी मंडी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सिंधिया ने मंडी का उद्घाटन कर व्यापारियों और मंडी संघ के सदस्यों से संवाद किया।
नई मंडी में व्यापारियों को पहले की अपेक्षा अधिक खुला और विस्तृत स्थान उपलब्ध हुआ है। इससे कारोबार को व्यवस्थित करने और भविष्य में व्यापार का विस्तार करने के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, मंडी के शहर से बाहर स्थानांतरित होने से व्यस्त मार्गों पर लगने वाले जाम से भी नागरिकों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि किसान, व्यापारी, आढ़ती, हम्माल और परिवहन से जुड़े श्रमिक शहर की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मंडी की बेहतर व्यवस्था से किसानों और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी का विकास उनका दायित्व है और शहर में व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शुक्रवार को शिवपुरी में ₹7.85 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें रॉबर्टसन रोड पर पुल निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।











#धमाका_अलर्ट: द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 को करेंगे सिंधिया जनसंपर्क ऑफिस में जनसुनवाई

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 नवम्बर को शिवपुरी के सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय सर्किट हाउस रोड पर शहर के नागरिकों से मिलेंगे एवं जनसम्पर्क करेंगे। चार दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन 14 नवम्बर को शिवपुरी में अनेको  कार्यक्रमो मे उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि आज 14 नवम्बर को श्री सिंधिया जी सुबह 10 बजे टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर माधव चौक चौराहे पर स्थित माधो महाराज की जयंती कार्यक्रम में माधो महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। तत्पश्चात माधव चौक से प्रस्थान कर सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय पहुँचेगे जहाँ पर जन सुनवाई एवं उपस्थित नागरिकों से मिलेंगे और उनकी समस्याओ को सुनेगे एवं उनका तत्काल निराकरण भी करवाएंगे। द  ग्रेट सिंधिया 11.30 बजे जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी से प्रस्थान कर कोलारस पहुँचेगे। कोलारस में खेल स्टेडियम का भूमि पूजन करेंगे एवंसभा को सम्बोधित करेंगे। कोलारस से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे लोहादेवी पहुँचेगे जहाँ पर विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं सभा को सम्बोधित करेंगे।











#धमाका_अच्छी_खबर: 100 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के के. सर्वेश पहले तो केरल के विष्णु यादव दूसरे, महज 1 मिली सैकंड के अंतर से उत्तर प्रदेश के पुष्पेन्द्र रहे तीसरे स्थान पर

कोई टिप्पणी नहीं
* 400 मीटर में राजस्थान के दिव्यांशु अव्वल तो 3000 मीटर में उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव ने फाइनल जीता
शिवपुरी। शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में रफ्तार और रोमांच ट्रेक पर फर्राटे भर रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों के हीट राऊंड के अलावा फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में जारी इस राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई दौड़ में पहले और दूसरे स्थान के लिए जंग इतनी नजदीकी थी कि फासले का अंतर सेकेण्ड में नहीं, बल्कि चंद मिली सेकेण्ड में रहा। शुक्रवार को 100 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें तमिलनाडु के धावक के सर्वेश देव ने इसे महज 11.13 सेकेण्ड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। 11.19 सेकेण्ड के साथ केरल के विष्णु यादव दूसरे स्थान पर रहे। जबकि महज 1 मिली सेकेण्ड के अंतर के कारण उत्तर प्रदेश के पुष्पेन्द्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 11.20 सेकेण्ड में यह दौड़ पूरी की। यहां इस मामूली से अंतर को मापने में प्रतियोगिता में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक डिजीटल फोटोफिनिश मशीन कारगर साबित हुई। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि 400 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। राजस्थान के दिव्यांशु ने 48.32 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया जबकि 48.51 सेकेण्ड के साथ महाराष्ट्र के प्रिंस यादव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 1 मिली सेकेण्ड पीछे रहने के कारण पंजाब के हार्दिक बाबा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 48.52 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। शुक्रवार को ही 3000 मीटर दौड़ के भी फाइनल मुकाबले खेले गए इसमें उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। 8 मिनट व 43.67 सेकेण्ड में 3000 मीटर दौड़कर उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव अव्वल रहे तो वहीं उत्तर प्रदेश के ही विनय कुमार ने यह दूरी 8 मिनट व 44.37 सेकेण्ड में पूरी की।  इस तरह उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ जबकि 8 मिनट व 44.93 सेकेण्ड के साथ महाराष्ट्र के पीयूष कुमार को तीसरा स्थान मिला। शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के यादवेन्द्र सिंह चौधरी, अजय बाथम,अनिल मलावरिया, दीपक मांझी, स्नेहसिंह रघुवंशी, संस्कार मिश्रा, शिवनाथ सिंह वैस, अभिषेक श्रीवास्तव, आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
बॉक्स
शॉटपुट में महाराष्ट्र के वर्धराज पहले तो राजस्थान के अनुराग दूसरे पायदान पर रहे
कोच एवं खेल शिक्षक अजय बाथम ने बताया कि शॉटपुट (गोलाफेंक) के फाइनल मुकाबले भी शुक्रवार को आयोजित हुए। फाइनल में महाराष्ट्र के वर्धराज  ने गोले को 18.62 मीटर दूर फेंककर पहला स्थान हासिल किया जबकि राजस्थान के अनुराग ने 18.18 मीटर गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह पंजाब के गुरवंशदीप ने 17.83 मीटर गोला फेंककर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 
डिस्क थ्रो में इन्होंने किया क्वालीफाई
डिस्क थ्रो के प्रीलिम्स मुकाबले भी आयोजित हुए जिनमें तमिलनाडु के थारानेश ने 51.86 मीटर दूर डिस्क फेंककर क्वालीफाई किया। उनके अलावा तमिलनाडु के ही विकासके, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्धनाथ, दिल्ली के युवराज कुमार, उत्तर प्रदेश के ही मोहम्मद हमजा, हरियाणा के हितेन, कर्नाटक के जीआदर्श व सुशांत ईश्वर, गुजराथ के रवि सिंह, दिल्ली के अर्जुन शेरावत, महाराष्ट्र के वर्धराज विशाल व राजस्थान के आशीष ने भी क्वालीफाई किया है। इसी तरह 110 मीटर अर्डल में तमिलनाडु के कौशिकके व पंजाब के मंजोत सिंह सहित 24 खिलाडिय़ों ने अगले राउण्ड के लिए क्वालीफाई किया है।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129