Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले, बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 22 नवंबर 2026

*पोहरी में भगवान बिरसा मुंडा की 152वीं जयंती पर भव्य आयोजन
* मां शबरी एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण
* संगीतमय सुंदरकांड के बाद आयोजित हुई विशाल आमसभा
शिवपुरी/पोहरी। महान आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 152वीं जयंती के अवसर पर रविवार  पोहरी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, विधायक कैलाश कुशवाह विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जानकी सेना संगठन द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान बिरसा मुंडा एवं मां शबरी जी की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद विशाल आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने जनसमस्याओं एवं आदिवासी समाज के अधिकारों सहित विभिन्न राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे।
आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक होने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों, युवाओं, आदिवासी समाज और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया तथा कांग्रेस की ओर से जनहित की लड़ाई जारी रखने की बात कही। सभा में किसानों की खाद की समस्या, बिजली संकट, क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और प्रदेश में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के वंचित और आदिवासी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री सचिन यादव, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक मुकेश मल्होत्रा, दिनेश जैन, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में क्षेत्र के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदिवासी समाज के गौरव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।











#धमाका_वायरल_सच: क्या सच में 22 हजार के सूट के लिए पति ने फूंक डाली अपनी जिंदगी की कमाई? जानें इस वीडियो के पीछे की असली कहानी

कोई टिप्पणी नहीं
राजस्थान। दोस्तों आज हम एक ऐसा वायरल वीडियो लेकर हाजिर हैं जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल पोस्ट में इसे राजस्थान के जयपुर की घटना बताया जा रहा है, हालांकि नोट असली हैं या नकली, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया दावों के अनुसार, जयपुर के रहने वाले मंजीत धाकड़ और उनकी पत्नी के बीच 22,000 रुपये के एक सूट को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी महंगा सूट खरीदना चाहती थी (कुछ पोस्ट के अनुसार वह पति के लिए सूट खरीदना चाहती थी), जबकि पति घर खरीदने के लिए पैसे बचाना चाहता था। पति ने सूट के लिए मना करते हुए सस्ता विकल्प लेने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर पत्नी अपना सामान लेकर मायके चली गई। वायरल वीडियो में एक युवक रात के समय सड़क किनारे बैठकर 500-500 के नोटों की गड्डियों को आग के हवाले करता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने गुस्से में बैंक से अपनी साल भर की जमा-पूंजी निकालकर जला दी और कहा कि "न पैसा रहेगा, न लड़ाई होगी"। इधर कई बड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया दावों पर आधारित है। पुलिस की तरफ से इस घटना, लोगों की पहचान या जलाए गए नोटों के असली होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई यूजर्स इसे महज व्यूज पाने के लिए नकली नोटों (चिल्ड्रन बैंक नोट) से बनाया गया स्क्रिप्टेड वीडियो मान रहे हैं। वीडियो के कुछ हिस्सों (जैसे हाथ की हरकतें, नोटों की बनावट और आग की लपटों) को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स यह भी आशंका जता रहे हैं कि यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया हो सकता है या फिर इसमें मनोरंजन के लिए मिलने वाले नकली नोटों का इस्तेमाल हुआ है। 











#धमाका_अच्छी_खबर: तीन बार के ओलम्पियन की लाड़ो ने ट्रपल जम्प में जीता गोल्ड, पिता ने पहनाया पदक

कोई टिप्पणी नहीं
* अंतिम दौर में पहुंचे खिताबी मुकाबले, 200 मीटर दौड़ में गोल्ड व सिल्वर पर महाराष्ट्र का कब्जा
शिवपुरी। तीन बार ओलम्पिक जैसी बड़ी स्पर्धा में भारत की ओर से लांग जम्प में खेल चुके एवं साउथ एशिया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत को मेडल जिताने वाले रंजीत माहेश्वरी की बेटी जिया रंजीत ने न केवल पिता के ही नक्शे कदम पर बढऩा शुरू कर दिया है, बल्कि राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ट्रपल जम्प में सबको पछाड़कर गोल्ड हासिल किया है। गोल्ड जीतने वाली जिया रंजीत को खेल की तालीम घर से ही मिली है। पिता ओलम्पियन हैं तो उनकी मां साई यानि स्पोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया में सहायक संचालक के पद पर हैं। रविवार सुबह जब जिया ने ट्रपल जम्प में 12.8 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड जीता तो खासबात यह रही है कि उनकी मां और पिता दोनों यहां मौजूद थे। जिया को पिता ने ही मेडल पहनाकर सम्मानित किया।ट्रपल जम्प में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की मिरू निशाकुमार रहीं तो वहीं दिल्ली की हिमांशी फोगट तीसरा स्थान हासिल किया। खेल अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, कोच यादवेन्द्र चौधरी,  अजय बाथम सहित मौजूद अन्य लोगों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व शनिवार शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने रिले रेस के विजेताओं को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पंजाब की ओर से एसएस मन्नू भी आए हैं जो भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। आयोजन समिति द्वारा एसएस मन्नू से प्रतियोगिता में टीमों के साथ पहुंचे ऑफिशियल्स एवं मैदान में व्यवस्थाएं देख रहे वोलेंटियर को सम्मानित कराया गया। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले अब समापन की ओर हैं और सोमवार सुबह 10.30 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा व ओवर ऑल चैम्पियन टीमों को पुरस्कार किया जाएगा।  रविवार को सभी प्रतिस्पर्धाएं ऑब्जर्वर डीके सिंह की देखरेख और जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित हुईं। दौड़ से लेकर ट्रपल जम्प के सटीक परिणाम के लिए फोटोफिनिश टीम के प्रभारी ईशान रैदास सहित अन्य सहयोगी तैनात रहे, वहीं आयोजन समितियों में शामिल बीईओ कोलारस रामकृष्ण रघुवंशी, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, प्रचार प्रसार प्रभारी नीरज सरैया, राघवेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, बलवीर तोमर, शिवनाथ सिंह वैस, कुलदीप श्रीवास्तव, अदिति सिंघल, कल्पना सोनी, सुरक्षा रघुवंशी, अंजली धाकड़, लक्ष्यता अरोरा, रेखा शर्मा सहित अन्य तैनात रहे। 
200 मीटर में  महाराष्ट्र को मिला गोल्ड व सिल्वर
रविवार को 200 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला भी आयोजित हुआ। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली महाराष्ट्र की टीम का यहां भी परचम फहरा। पहले स्थान पर महाराष्ट्र की सबरी संदीप रहीं जिन्होंने 24.19 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की तो वहीं दूसरे स्थान पर ही महाराष्ट्र की प्रतीक्षा जीवन रहीं उन्होंने 24.67 सेकेण्ड का समय लिया। जबकि 24.71 सेकेण्ड के साथ महज 4 मिली सेकेण्ड के अंतर से दिल्ली की अमियारा खोंसला तीसरे स्थान पर रहीं। 
3000 मीटर पैदल दौड़ में पंजाब अव्वल
खेल कोच अजय बाथम ने बताया कि 3000 मीटर पैदल दौड़ में पंजाब की खुशवीर कौर ने शानदार प्रदर्शन किया और 13 मिनट व 57.97 सेकेण्ड में रेस पूरी की। वहीं 14 मिनट एवं 9.70 सेकेण्ड के दिल्ली की जीवन ज्योति दूसरे पायदान पर रहीं। जबकि महाराष्ट्र की रुतुजा रामचंद 14 मिनट एवं 18.53 सेकेण्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रविवार सुबह 400 मीटर हर्डन, 1500 मीटर दौड़ सहित 400 मीटर रिले एवं हैमर थ्रो के हीट राउण्ड आयोजित हुए।











#धमाका_शोक_खबर: डॉ. राजेंद्र गुप्ता (विद्यादेवी हॉस्पिटल) महेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता के पिता डा. द्वारका प्रसाद गुप्ता (बसाई वाले) का निधन

कोई टिप्पणी नहीं
शोक संदेश 
शिवपुरी। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि डॉ. राजेंद्र गुप्ता (विद्यादेवी हॉस्पिटल) महेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता के पिताजी डा. द्वारका प्रसाद गुप्ता जी (बसाई वाले) का आज रविवार 22 नवंबर को निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज 22 को उनके निज निवास आदर्श नगर से शाम 5 बजे मुक्तिधाम ले जाई गई जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129