शिवपुरी। सुभाषपुरा थानांतर्गत फोरलेन पर बाइक सवार दो मजदूरों को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मोहना निवासी इमदाद खान 40, व नेतराम जाटव 42 बम्हारी खदान पर मजदूरी करते हैं। रोजाना की तरह कल भी वह बाइक से खदान जा रहे थे, तभी फोरलेन पर पीछे से आ रही एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें