Responsive Ad Slot

Latest

latest

पिता से रंजिश, मासूम को मार दी गोली

शनिवार, 31 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
पुरानी रंजिश के चलते खेत पर पिता-पुत्री पर किया वार
पिता, पुत्र सहित पोतों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 
शिवपुरी। सिरसौद थानांतर्गत ग्राम तिघरा में बीती दोपहर गांव के कुछ सजातीय लोगों ने पिता से रंजिश के चलते उसकी पांच साल की मासूम बेटी को गोली मार दी। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम तिघरा निवासी सुरेश यादव का गांव के गिरवर यादव के परिवार से एक महीने पहले सोयाबीन की फसल हो लेकर झगड़ा हुआ था।  इसी क्रम में बीती दोपहर करीब दो बजे जब सुरेश अपनी 5 वर्षीय बेटी पल्कना के साथ खेत पर टमाटर की फसल देखने के लिए गया। तभी वहां गिरवर यादव अपने बेटों के साथ आया। इनमें सोनेराम यादव, रामहेत यादव, मस्तराम यादव, परशुराम यादव उनके पोते भोलेराम पुत्र सोनेराम यादव, महेश पुत्र रामहेत यादव ने सुरेश की घेराबंदी कर डाली। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकल गया। सुरेश के भागने पर आरोपियों ने उससे रंजिश निकालने के लिए उसकी मासूम बेटी पल्कना पर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे उसके हाथ में लगे। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129