करैरा। करैरा विधानसभा में विकास के लिये हमें एक बेहतर सरकार चुननी होगी न कि आयाराम गयाराम सरकार। हमें 3 नवंबर को वोट देकर बीजेपी की एक ठोस व स्थायी सरकार के गठन का रास्ता चुनना है। यह बात प्रदेश की शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने करैरा के सरखड़पुर ग्राम में लोगों के बीच कही। उन्होंने कहा कि 15 महीने भ्रष्टाचार की सरकार ने विकास रोक दिया था जबकि भाजपा विकास की पर्याय है। फैसला आपको करना है। भाजपा शासन में प्रदेश दुधारू और अन्नदाता प्रदेश बना। भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। समाज का अंतिम से अंतिम व्यक्ति भी अपने आप में ताकत महसूस करने लगा है। सिंधिया आज जसवंत जाटव के समर्थन में नरवर के व्यापारियों के बीच भी पहुंची और उनके साथ बैठक की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें