शिवपुरी। नगर में सुअरों का आतंक फिर बढ गया है। गली, मोहल्ले से लेकर मुख्य रास्तों पर इतराते, इठलाते सुअरों का झुंड नजर आ रहा है। मंगलवार की सुबह इसकी पुष्टि भी हो गई जब जाने माने दो व्यवसायी अलग अलग दुर्घटना में घायल हो गये। व्यवसायी विष्णु गोयल सुअर से टकराये जबकि अजय सांखला के पीछे कुत्ते पड़े तो वे गिरकर घायल हो गये।
पहली घटना में गोयल घायल
गेहूं व्यवसायी विष्णु गोयल कब्बू भाई मॉर्निंग वॉक पर निकले। फिट रहने के लिये वे साइकिल से जाते हैं। तभी छतरी रोड पर वे सुअर से टकरा गए। उन्होंने बताया कि सुअर और कुत्तों की दौड़ हुई उनकी साइकिल चपेट में आ गई। वे संभल पाते तब तक जमीन पर आ गिरे जिससे उनका घुटना फूट गया। लहूलुहान हो गये। उन्होंने कहा कि
शहर में आवारा सुअर और कुत्तों का बढ़ता हुआ प्रकोप परेशानी बन रहा है। हर रोज की तरह आज मैं साइकिलिंग कर रहा था। तभी छतरी रोड पर कुत्ते सुअरों की ओर भागे और मेरी साइकिल से टकरा गए। मैं चोटिल हो गया। मैं नगर के सभी अपने साथियों से निवेदन करना चाहता हूं कि इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। शहर में आवारा सूअर, कुत्तों का खात्मा हो, जिससे लोग चोटिल होने से बच सकें। जिंदगी बच सके।
टेंडर पर ले आये स्टे
नगर में बढ़ती सुअरों की संख्या को देखते हुए नपा ने शूट आउट के लिये टेंडर विज्ञप्ति जारी की थी। लेकिन सुअर पालक कोर्ट गए और स्टे ले आये। नपा सीएमओ गोविंद भार्गव इस स्टे को लेकर अपील करने की बात कहते हैं।
एडवोकेट बिलगइयाँ ने कलक्टर को दिया था नोटिस
बता दें कि एडवोकेट संजीव बिलगइयाँ ने तत्कालीन कलक्टर अनुग्रहा पी को कोर्ट की अवमानना का नोटिस दिया था। क्योंकि कोर्ट ने नगर के डॉक्टर राजेन्द्र गुप्ता की जनहित याचिका के क्रम में सुअरों के खात्मे के आदेश नपा को दिए थे। उसी के बाद नपा ने कुछ साल पहले टेंडर निकाला था। जिसके बाद हैदराबाद के नवाब सफात अली टीम के साथ शिवपुरी आये और शूट आउट कर सुअर गोली से उड़ाए। लाखो का भुगतान भी हुआ। फिर अभियान थम गया और इधर एक बार में 12 बच्चे जन्म के फेर में फिर सुअर बढ़े जिसके बाद संजीव ने नोटिस दिया क्योंकि कोर्ट के आदेश अनुसार शूट आउट लगातार किया जाना था। फिलहॉल मामला स्टे में फस गया है।
स्थायी हल के प्रयास हों तो मिले कामयाबी
नगर के जागरूक लोग इस मामले के स्थायी निदान की बात कह रहे हैं। उनका कहना है, की शूट आउट हल भले न हो यकीन नगर के बाहर दूरी पर सरकारी जगह दी जाकर सुअर पालन कराया जाये। जिससे सुअर पालक उनसे आय अर्जित करते रह सकेंगे। उनका नुकसान नहीं होगा तो जनता भी फायदे में रहेगी।
इधर अजय सांखला कुत्तों से घायल
एक दूसरी दुर्घटना में व्यवसायी अजय सांखला घायल हो गए। सांखला स्टेडियम से खेल कर आ रहे थे।
पुरानी शिवपुरी में उत्तम डेयरी वाले के पास कुत्ते उनके पीछे पड़े तो उनका स्कूटर स्लिप हो गया। उनका घुटना चोटिल हो गया। आज ही की ये दूसरी घटना है। घायल गोयल ने कहा सूअरों और कुत्तों का इस शहर में आतंक है। जगह-जगह बैनर लगवा देना चाहिए। आवारा सुअर और कुत्तों के शहर में आपका नागरिक वंदन अभिनंदन है। और कुछ नहीं है, कोई सुनने वाला नहीं है।
पुरानी शिवपुरी में उत्तम डेयरी वाले के पास कुत्ते उनके पीछे पड़े तो उनका स्कूटर स्लिप हो गया। उनका घुटना चोटिल हो गया। आज ही की ये दूसरी घटना है। घायल गोयल ने कहा सूअरों और कुत्तों का इस शहर में आतंक है। जगह-जगह बैनर लगवा देना चाहिए। आवारा सुअर और कुत्तों के शहर में आपका नागरिक वंदन अभिनंदन है। और कुछ नहीं है, कोई सुनने वाला नहीं है।
ये महत्वपूर्ण खबरें कीजिये क्लिक

इन पशुओ का स्थाई हल करना चाहिए प्रशासन को जिससे जनता को फायदा मिले।
जवाब देंहटाएं