शिवपुरी। कलक्टर अक्षय सिंह और एसपी राजेश चन्देल ने कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। #रोको टोको अभियान शिवपुरी में दम दारी से चलाया जा रहा है। तो वहीं खुद पुलिस महकमा भी संजीदगी से अभियान में हिस्सा बना हुआ है। यही कारण है कि यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी भी पीछे नहीं हैं। आज वे नगर की पुरानी शिवपुरी स्थित महल सराय बस्ती पहुंची। यहां उन्होंने मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों व बच्चो को मुफ्त मास्क देकर कोरोना से बचाव के लिए हर हाल में मास्क लगाने को कहा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें