Responsive Ad Slot

Latest

latest

'जिले के मिनी गूगल, प्रमोद' आज विज्ञान विशेष में 8 बजे लाइव

बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। जिले के जाने माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार, विज्ञान विश्लेषक प्रमोद भार्गव बुधवार आज रात 8 बजे विज्ञान विशेष पर डार्विन का सिद्धांत और दशावतारों की अवधारणा से हमें अवगत कराएंगे। लेखक एवम सामाजिक विश्लेषक रवि शुक्ला हैं। ये कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव प्रसारित होगा। बता दें कि उन्हीं के उपन्यास दशावतार पर विज्ञान के संदर्भ में इसी विषय पर आज रात कार्यक्रम में बातचीत होगी। बता दें कि प्रमोद भार्गव जिले के जाने माने आधार स्तम्भ हैं। इतिहास, राजनीति सहित अन्य कई विषयों से जुड़ी जानकारी जिस तरह उन्हें याद है, और एक फोन पर बगैर पल गवाए वे किसी भी विषय की जानकारी देते हैं, इसलिए उन्हें मिनी गूगल कहना अतिश्योक्ति नहीं। आप देश भर की ख्यात पत्र पत्रिकाओं में नियमित फीचर, आलेख लिखते हैं। करंट अफेयर से लेकर सभी पहलुओं पर उनकी बराबर पकड़ है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129