पोहरी के ग्राम झिरी में बोले शिवराज सिंह चौहान
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने ग्राम झिरी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में फैसला होगा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान रहेगा कि नहीं। इस चुनाव का परिणाम यह बताएगा कि कौन प्रदेश चलाएगा। शिवराज तभी मुख्यमंत्री रहेगा जब भाजपा प्रत्याशी जीतेगा। यह नहीं चलेगा कि मामा अच्छा लेकिन यह ठीक नहीं, अगर यह सोचा तो सब गड़बड़ हो जाएगी। कोई चूक नहीं होनी चाहिए, सबको भाजपा को जिताना है, इस चुनाव में बच्चों के भविष्य का फैसला होना है। माता बहनों के सम्मान का चुनाव है, इसलिए आपको भाजपा को जिताना है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ ने गरीब जनता से जुड़ी कई योजनाएं बंद कर दी। जब भाजपा प्रत्याशी जीतेगा तब हम रहेंगे। सीएम शिवराज ने अपनी आमसभा में कहा कि सुरेश राठखेड़ा जीतेगा तो हम रहेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। इसके अलावा लोगों से कहा कि वे कमल पर बटन दबाएं, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कहा कि कमलनाथ आया तो योजनाएं बन्द कर दी। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए तमाम योजना चालू की। कमलनाथ सरकार कर्ज माफी के नाम पर बनी लेकिन कर्ज माफ नहीं किये जिससे कई किसान डिफाल्टर हो गए। आज सीएम शिवराज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित कर रहे थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
सर आपकी समाचार वेबसाइट देखी है जो खबर को सुचारू रूप से दिखाती रहती हैं शिवपुरी और उसके आसपास की घटनाओं को भी दिखाकर लोगों को सजग करने का काम करते हैं मै आशा करता हूँ यह सूचनाओं को और अधिक सत्य से रूबरू करते रहेगें और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और मजबूत किया है धन्यवाद ।
जवाब देंहटाएंबढ़िया
जवाब देंहटाएंअति उत्तम बहुत शानदार अंकल जी, धमाके की गूंज बहुत दूर तक जाएगी🙏🏻
जवाब देंहटाएंBahut sundar . Eeswar aapko tarakki deta rahe. Mamakadhamaka.com pasand aaya
जवाब देंहटाएंशानदार शुक्ल जी
जवाब देंहटाएंमामा बहुत शानदार
जवाब देंहटाएंJai ho
जवाब देंहटाएंMamakadhamaka.com pasand aaya
जवाब दें
Very good Mama ji
जवाब देंहटाएंNyc one uncle ji
जवाब देंहटाएंVery good
जवाब देंहटाएं