Responsive Ad Slot

Latest

latest

कमलनाथ ने कहा कुछ, किया कुछ: शिवराज

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। सीएम शिवराज सिंह चौहान

शुक्रवार को पोहरी विधानसभा के ग्राम छर्च में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने गरीबों के उत्थान की योजनाओं को बंद कर दिया। कन्या विवाह की राशि बढ़ाई लेकिन हितग्राहियों को राशि नहीं दी। अन्य योजनाओं का हाल भी ऐसा ही हुआ। कमलनाथ ने कहा कुछ और किया कुछ। इसलिए अब हमें कांग्रेसियों के प्रलोभन में नही आना है। अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, जिस तरह शिकारी शिकार के लिए जंगल में जाता है। उसी तरह चुनाव आते ही कांग्रेसी, मतदाताओं के पास पहुंच जाएंगे और उनको शराब, पैसा, साड़ी और अन्य तरह के लालच देंगे। लेकिन आपको लालच में नहीं पड़ना है। कहना जिसने विकास किया उसी को वोट देंगे। 3 नवंबर को भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने भाजपा की योजनाओं का बखान किया। साधु की कहानी भी मंच से सुनाई। शिवराज पोहरी के बाद दिनारा भी गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129