Responsive Ad Slot

Latest

latest

शिवपुरी में रावण दहन आज, हैप्पी दशहरा

शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
सिद्धेश्वर पर 20 तो काली माई पर 15 फीट का आज जलेगा रावण
शिवपुरी। सबसे पहले आपको बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं। आज कोरोना 50 साल का रिकॉर्ड 25 अक्टूबर रविवार की शाम रावण पुतला दहन के साथ तोड़ने जा रहा है। शहर के दो प्रमुख स्थानों पर हर साल दशहरे पर जलने वाले रावण के पुतलों का कद पहली बार घट गया है। रावण के जो पुतले 35 से 50 फीट के हुआ करते थे कोरोना के खौफ के चलते इस बार 20 और 15 फीट के जलाए जाएंगे। शहर के सिद्धेश्वर मैदान पर हर साल जलने वाला 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला इस बार रविवार 25 नवंबर की शाम 7 बजे 20 फीट का जलाया जाएगा। इस पुतले के साथ साथ कोरोना का भी एक पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम सांकेतिक होगा, यानि कि कोरोना के चलते जनता को आमंत्रित नहीं किया जा रहा। पंजाबी परिषद के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।सांकेतिक रूप से रावण के दहन में केवल पंजाबी परिषद के 100 सदस्य शामिल होंगे। आम लोगों को यहां आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं परिषद ने अपने सदस्यों से अपील की है, कि बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल ना हों।
काली माता पर 20 फीट का रावण
 इधर दूसरी तरफ काली माता मंदिर के समीप नरसिंह मंदिर समिति के बैनर तले हर साल होने वाला रावण का दहन किया तो जा रहा है, लेकिन रावण के पुतले की ऊंचाई 15 फीट रहेगी। 
गंगा, जमुना की तहजीब
पुतले का निर्माण करने वाले जहीर खान ने बताया कि उनके पूर्वज यहां गंगा, जमुना तहजीब की मिसाल पेश करते आ रहे हैं। बीते कई सालों से रावण के पुतलों का निर्माण उनके परिवार के सदस्य करते रहे हैं। इस बार ऐसा मौका आया है, जब रावण के पुतले छोटे आकार के बनाए गए हैं, और उन्हीं का दहन किया जाएगा। 
ये बोले पदाधिकारी
पंजाबी परिषद के वरिष्ठ मिलाप चंद विरमानी, अध्यक्ष सुनील भुगड़ा, उपाध्यक्ष रविंद्र बतरा, महासचिव संजय ढींगरा, कोषाध्यक्ष संजीव सलूजा ने बताया कि सिद्धेश्वर मैदान पर परिषद के परिवार के सदस्य ही मौजूद रहेंगे। जिसमें बुजुर्ग बच्चों और महिलाओं को शामिल ना होने के लिए कहा गया है। सांकेतिक रूप से यहां रावण और साथ में कोरोनावायरस का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन कराए जाने के साथ मास्क वितरण, सेनिटाइज की व्यवस्था भी रहेगी।
नहीं निकलेगा चल समारोह
सालों में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब दशहरे के मौके पर नगर के दो अलग-अलग स्थानों से राम लक्ष्मण चल समारोह नहीं निकाला जाएगा। सिद्धेश्वर मैदान पर जो रावण के पुतले का दहन किया जाता है, उसके लिए न्यू ब्लॉक स्थित आनंदपुर ट्रस्ट से चल समारोह शहर के कस्टम गेट, कोर्ट रोड होता हुआ  माधव चौक से सिद्धेश्वर मैदान जाता था। रास्ते में राम लक्ष्मण और रावण के बीच युद्ध होता था और पंजाबी परिषद के सदस्य डांडिया खेलते हुए चलते थे, इस बार यह चल समारोह नहीं निकाला जाएगा। इसी तरह दूसरा चल समारोह शहर के टेकरी से नरसिंह मंदिर से निकलता था और सदर बाजार से होता हुआ माधव चौक से काली माता मंदिर जाता था। जहां मंदिर के समीप परिसर में हैं रावण के पुतले का दहन होता है।कलक्टर, एसपी बोले नियम पालन कर मनाएं दशहरा
कलक्टर अक्षय कुमार सिंह एवम एसपी राजेश सिंह चन्देल ने सभी जिलेवासियों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सादगी के साथ पर्व मनाएं। एसपी चन्देल ने बताया कि पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन होगा। नगर के जिन दो प्रमुख जगहों पर रावण पुतले का दहन होगा वहां कोरोना गाइडलाइन पालन के निर्देश आयोजको को दिये गये हैं। पुलिस तैनात रहेगी।
गाइडलाइन पालन के निर्देश
इधर जिला प्रशासन ने रावण दहन के कार्यक्रम के लिए पहले ही शासन से जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में आचार संहिता लागू है, जिसके चलते प्रतीकात्मक रूप से दशहरा मनाया जाएगा।
आज की ये रोचक खबरें भी देखिये

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129