शिवपुरी। नवरात्र अंत में माता प्रतिमाओ का विसर्जन आज भी जारी रहा। इस दौरान नगर के आर्य समाज रोड पर पुलिस ने माता वैष्णो दरवार के चल समारोह के साथ बज रहे डीजे को बन्द करा दिया। कोरोना नियमों के दौरान प्रतिमा विसर्जन में भीड़, डीजे, शोर की मनाही थी। जिसके चलते आज जब चल समारोह निकला तो पुलिस ने शोर बन्द करा दिया।
कमलागंज से इस तरह निकली माता विसर्जन को, देखिये वीडियो
नगर के कमलागंज से खटीक समाज ने काली माता के साथ प्रस्थान किया। उन्हें श्रद्धालु कंधों पर उठाए हुए थे। जोश के साथ काली माता के जयकारे भी गूंज रहे थे। खास बात ये है कि कोरोना के बीच मास्क की कमी खल रही थी। पुलिस ने इस समारोह में भी शोर रुकवाया था। नगर में अन्य जगहों से भी माता विसर्जन को ले जाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें