- श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान रूकमणी, तुलसी विवाह के साथ हुआ कन्या विवाह का आयोजन
- कोलारस के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गहोई समाज सपरिवार शामिल हुए
शिवपुरी। श्री बाकेबिहारी जी के दरबार वृंदावन में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान रूकमणी, तुलसी विवाह के साथ कन्या विवाह का आयोजन हुआ। ज्योति अनिल डेंगरे अध्यक्ष गहोई वैश्य महिला मण्डल शिवपुरी और डेंगरे परिवार द्वारा आयोजित कथा स्थल श्री कृष्णा कुटी परिक्रमा मार्ग, सूरजघाट वृंदावन पर कथा व्यास पं श्रीदेवेंद्र कृष्ण जी शास्त्री द्वारा भागवत कथा के पांचवे दिवस रुकमणी विवाह और तुलसी विवाह के दृष्टान्त को चित्रण करते हुए बताया की भगवान स्वयं भक्त के घर जाते है।हम भक्ति से भगवान को प्राप्त कर सकते है। श्रीमद भागवत कथा स्थल पर एक ब्राह्मण परिवार की कन्या का विवाह धूमधाम के साथ हुआ। कथा और झाकी के माध्यम से श्रोताओं के पण्डाल को आस्था से परिपूर्ण और धर्म मय कर दिया।
कथा मे भाजपा नेता कोलारस के पूर्व बिधायक महेंद्र यादव सपरिवार, मिथलेश यादव जनपद अध्य्क्ष बदरवास ने शामिल होकर रसपान किया। उनके साथ व्यापारी राधे गोयल, चंद्र प्रकाश खतोरा सहित गहोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठिल, राष्ट्रीय महामंत्री आलोक टिकरिया सहित रिश्तेदार, सामाजिक बंधू, व्यापारी लोग उपस्थित रहे।
प्रतिदिन कथा समय सुबह 11बजे से 1 बजे एवं अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक चल रही है। कार्तिक मास मे महिलाओं द्वारा प्रतिदिन कार्तिक स्नान कर भी किया जा रहा है।
कथा पारीक्षित कमला देवी डेंगरे, संगीता अशोक डेंगरे, ज्योति अनिल डेंगरे(अध्यक्ष, गहोई महिला मण्डल शिवपुरी), सुनीता सोनू डेंगरे, मीनू मनोज डेंगरे सहित डेंगरे परिवार द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनो को धार्मिक आयोजन मे शामिल होने को आमंत्रित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें