मतदान के ठीक पहले वोट की खातिर नोट का वीडियो वायरल !
शिवपुरी। चंद घण्टों के भीतर पोहरी करैरा में मतदान शुरू होना है। उसके पहले एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। फेसबुक सहित सोसल मीडिया पर बायरल वीडियो में वोट के बदले नोट बाटने का दावा किया जा रहा है। आरोप शिवपुरी की नोहरिकला के एक पटवारी दीपक धाकड़ पर लग रहा है। जिस पर मंत्री सुरेश राठखेड़ा के लिये 300 रुपये में वोट खरीदने का आरोप है। वीडियो में लेनदेन करते दिखाया गया है। हम इस बात की पुष्टि नहीं करते लेकिन वीडियो में क्या कैसा है, आप खुद देख लीजिये। पोहरी के वार्ड 14 सहित अन्य मतदाताओं का सौदा किये जाने का दावा किया जा रहा है।
देखिये इस लिंक पर किया जा रहा दावा।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें