शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर इस बार सामान्य वर्ग की महिला की ताजपोशी होगी। भोपाल में आज आवंटन हुआ। जैसे ही शिवपुरी की सीट सामान्य महिला के नाम होने की जानकारी सामने आई। कई उन नेताओं के चेहरे मुरझा गए जो कल तक 9 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे बीते कई महीनों से वे कोरोना के बावजूद फील्ड में चुनाव की तैयारी कर रहे थे लेकिन आवंटन में महिला उम्मीदवार के नाम पर सीट होते ही यह चेहरे मुरझा गए और अब जो नाम सामने आ रहे हैं। वह ज्यादातर घरेलू महिलाएं हैं जिनका सीधे तौर पर राजनीति से कोई ताना-बाना नहीं रहा। ना ही उन्हें राजनीति का कोई अनुभव है। प्रतिष्ठित घरानों की बहू या अन्य महिला होने के नाते वह चुनावी समर में उतरना चाहती हैं लेकिन शिवपुरी की आवाम सदैव से ऐसी महिला को पसंद करती आई है जो अपनी बात खुद रखने में सक्षम हो उसे काम कराने का अंदाज आता हो। 39 पार्षदों वाली परिषद में मुखरता से अपनी बात रखना आती हो। जिसने पहले राजनीति में पार्षद रहते विकास के काम कराए हो या फिर उसे राजनीति की कोई अन्य जिम्मेदारी मिली हो तो उसे भी बखूबी निभाया हो। इधर अब तक जो नाम सामने आए हैं उनमें कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें राजनीति का अनुभव है, तो कुछ सामाजिक संगठनों में रहकर सक्रिय रही हैं। देखना होगा कि भाजपा और कांग्रेस किस पर दांव लगाती है। शहर की हालत किसी से छुपी नहीं है। शहर के विकास की नई इबारत लिखने के लिए दृढ़ निश्चय और एक प्लान लेकर काम करना होगा जिससे सड़कें, बिजली, पेयजल व जनता से जुड़ी मूलभूत आवश्यकता पूरी की जा सके। जनता भी इस बार ऐसा मन बना रही है कि वह पढ़ी-लिखी योग्य और अपनी बात रखने में माहिर महिला को ही की अध्यक्ष चुने। आइए देखते हैं अब तक कौन-कौन से नाम सामने आए हैं।
-
कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक नरेंद्र जैन भोला की पत्नी वीना जैन का नाम सामने आया है। वह अपने ही जैसवाल जैन समाज की अध्यक्ष रह चुकी हैं तो वही सामाजिक संगठनों का भी उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली बीना जैन अध्यक्ष पद की दावेदार है। उनका कहना है कि कांग्रेस से उन्हें टिकट मिला तो वे शहर के विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगी।
-
इधर बीजेपी से 5 नाम सामने आए
-
इधर बीजेपी से टिकिट चाहने वालों में पहला नाम सिंधिया परिवार के आशीर्वाद से राजनीति में आने वाली पूर्व पार्षद और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रही नीलू शुक्ला (बीए) का सामने आया है। एक ईमानदार, निर्भीक व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पत्रकार विपिन शुक्ला मामा की पत्नी नीलू ने घर से लेकर समाज और जनता के बीच खुद की अलग पहचान बनाई है। सिंधिया परिवार की निष्ठ बीजेपी नेत्री
नीलू शुक्ला का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वाकपटुता में माहिर और पार्षद रहते परिषद में मुखरता से अपनी बात रखने वाली नीलू शुक्ला ने पार्षद रहते वार्ड 2 में एक करोड़ से ज्यादा की सड़कें डलवाई थी। जिसकी मिसाल शहर भर में दी गई थी। अन्य विकास कार्य भी उनके कार्यकाल में हुए हैं। उन्हें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का विश्वास हासिल रहा है, जिसके बूते पर उन्हें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनाया गया था। जिन्होंने जिले भर की महिलाओं को जोड़कर एक नया संगठन तैयार किया और इससे पहले के सभी इतिहास बदलते हुए महिला कांग्रेस को एक नई ऊंचाई पर ले कर गई थी। पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामसिंह यादव दादा के कार्यकाल में उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का सौभाग्य राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिला था। कई बार मंच पर प्रभावित करने वाला भाषण देती रही है। जबकि अपनी बात अपने अंदाज में खुद ही रखती हैं। एक महिला होने के नाते जनता के बीच शालीनता के साथ रहकर अलग पहचान बना सकीं। उनका कहना है कि मौका मिला तो वे शहर का विकास कराने की इक्छा रखती हैं। उनका कहना है कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ, शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में शहर का विकास करने की मंशा हैं। उन्हें मौका मिला तो उन्हीं के निर्देशन, नेतृत्व में शहर के चरणबद्ध विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगी और चुनाव के दौरान ही शहर को किस तरह विकास की धारा में लेकर जाएंगी यह भी जनता के बीच बताएंगी। उनका कहना है कि जनसेवा के उद्देश्य से वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहती हैं और सिंधिया परिवार के साथ शिवपुरी को विकास की धारा से जोड़ने की इच्छा भी रखती हैं।
-
दूसरा नाम बीजेपी नेता और किराना व्यवसाई संघ के अध्यक्ष भरत अग्रवाल की तरफ से आया है। उन्होंने अपने बेटे लव अग्रवाल की बहू शिखा अग्रवाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया है। चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा रखती हैं। फेसबुक पर उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है।
-
तीसरा नाम अध्यक्ष पद के लिए जो सामने आया है वह शशि शर्मा का है। शशि कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं अब बीजेपी में हैं। उनका कहना है कि उन्हें टिकट मिला तो गए विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।
-
इधर बीजेपी से सांसद केपी यादव के वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि व विभिन्न पदों पर रह चुके हेमन्त ओझा की पत्नी रवजीत कौर का नाम सामने आया है। 12 साल से बीजेपी की सदस्य हैं। परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य भी हैं। हालांकि राजनीति उनके लिए नया अध्याय होगा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और सांसद केपी यादव से बेहतर संबंधों का लाभ हेंमत को टिकिट में मिलेगा।
-
इधर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू की पत्नी ममता जैन ने भी दावेदारी की है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से लेकर अमित शाह और सीएम तक कि गली में पैठ रखने वाले जैन टिकिट लाने में अग्रणी नजर आ रहे हैं। हालांकि ममता जैन के लिए राजनीति पहला कदम होगा। वे सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी रही हैं।
-
बीजेपी से स्कूल संचालक ओर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर का नाम भी सामने आया है। अशोक ठाकुर राजनीति में जबकि किरण ठाकुर का सामाजिक कार्यो में जुड़ाव रहा है।
-
दावेदारों में एक और बड़ा नाम नीलम जैन का है। जो अल्प समय में क्लास 1 के ठेकेदार बने जीनेश जैन की पत्नी हैं। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो जनता के बीच आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगी।
-
पुष्पा ओमी जैन की भी दावेदारी
बात बीजेपी के नगर में शिल्पी की हो तो ओमी जैन का नाम सामने आता है। संगठन में पैठ रखने वाले अलग राजनीति करते आये ओमी जैन ने अपनी पत्नी पुष्पा जैन के टिकिट की दावेदारी जताई है।
-
समाजसेवी और रेडीमेड व्यवसायी कपिल भाटिया की पत्नी पूनम भाटिया भी चुनाव लड़ेंगी। निर्दलीय मैदान में उतरेंगी।
-

My wife SMt. Vandana Shrivastava Faculty in Pioneer ITI will contest in municipal council Shivpuri election as an Independent candidate.
जवाब देंहटाएंSudeep Shrivastav
Tulsi Nagar Jhansi Road Shivpuri