शिवपुरी। गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ गत रोज संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष दिसंबर अंत में आयोजित होने वाले इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को शांतिकुंज की टोली द्वारा 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ संपन्न किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना के चलते प्रतीकात्मक रूप में पांच कुंडीय यज्ञ के साथ स्थानीय व्यवस्थाओं से संक्षिप्त में सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की गाइड लाइन का पूर्णतः पालन किया गया। प्रत्येक कुंड पर मात्र तीन परिजन ही बैठाए गए और प्रत्येक पारी में पूर्णाहुति करा कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रत्येक आगंतुक के रजिस्ट्रेशन के साथ ही हार्टबीट चैक करके नोट की गई। सैनिटाइजर के साथ ही निशुल्क मास्क वितरण भी किए गए। इस यज्ञ में 2 पुंसवन संस्कार संपन्न हुए। सात पारियों में चले इस पूरे यज्ञीय कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल द्वारा गीत- संगीत के साथ किया गया। अंत में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा कुंभ के उपलक्ष में चलाए जा रहे हर हर गंगे- घर घर गंगे, गायत्री कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित परिजनों को दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें