Responsive Ad Slot

Latest

latest

मातृ शक्ति ने गरीबों को वितरित किये गर्म वस्त्र, कंबल और भोजन सामग्री

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

- अब जुटीं 14 जनवरी को 101 साड़ी वितरण की तैयारी में
शिवपुरी। वस्त्र अन्न दान का बड़ा महत्व है। पुरुषोत्तम मास में दान श्रेष्ठ माना जाता है। इस बीच अलग अलग समाज के लोग कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर की महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति ने कड़ाके की सर्दी के बीच आज गर्मवस्त्र, कंबल एवम भोजन सामग्री दान की। महिलाएं अपने साथ गर्म कपड़े, कंबल लेकर गई थी जिन्हें वितरण किया। हर साल समिति द्वारा गर्म कपड़े कंबल वितरण किये जाते हैं।
इस साल भी परमार्थ महिला समिति द्वारा गुरुवार को विष्णु  मंदिर  एवं अन्य जगहों पर
गरीबों, जरूरतमंदों को खाने की सामग्री व गर्म कपड़े वितरण किए गए। समिति की अध्यक्ष रेणु सिंघल, महामंत्री ऊषा मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष निधि गुप्ता, संगीता जैन, गोरी अग्रवाल,
पूजा अग्रवाल, मंजू सिंघल, सुनीता अग्रवाल, ववीता अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने इस नेक कार्य में पूर्ण सहयोग किया। पदाधिकारियों ने कहा कि समिति की तरफ से आगे भी जरूरत मंदो की मदद की जाएगी। साथ ही 14 जनवरी 2021 को 101  साडी का वितरण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129