सशस्त्र सीमा बल में करैरा की बेटी का हुआ चयन, बधाई
करैरा। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। शायद ही देश का कोई हिस्सा हो जहां शिवपुरी जिले के युवा महत्वपूर्ण जिमेदारी पर तैनात न हों। अब करैरा नगर में रहने वाले शिक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाह की बिटिया चंचल कुशवाह का चयन SSB ( सशस्त्र सीमा बल ) में हो गया है। यह खबर नगर में आते ही लोग और चंचल के परिवारजन खुशी से फुले नहीं समा रहे। लोगों का कहना है कि करैरा नगर का नाम रौशन हुआ है। चंचल ने अपनी कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल की।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता कुसुम- राजेन्द्र कुशवाह (शिक्षक) को दिया है। चंचल की प्रारंभिक शिक्षा करैरा के शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिये ग्वालियर चली गई, वहां इन्होंने 2017 में NRI CNSR कॉलेज से BSC नर्सिंग की डिग्री हासिल की। सशस्त्र सेना बल में चयनित होकर विद्यार्थियों के लिये एक मिशाल पेश की। साथ ही उन सभी लड़कियों का भी हौसला बढ़ाया जो अपने आप को कमजोर समझती हैं।इनकी सफलता पर करैरा के गणमान्य नागरिकों, मोहल्ले वासियों ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
Bhut badeya
जवाब देंहटाएं