शिवपुरी। संत गाडगे आश्रम जाधव सागर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवा संभागीय कार्यकारिणी, युवा जिला कार्यकारिणी एवं युवा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
ज्ञात हो कि श्री रामसिंह रजक युवा प्रदेश अध्यक्ष , अखिल भारतीय धोबी महासंघ के द्वारा विगत दिनों संभाग अध्यक्ष युवा अशोक रजक की घोषणा की गई थी जिसके बाद श्री अशोक जी द्वारा विजय रजक को जिला अध्यक्ष बनाया तथा आज संत गाडगे आश्रम पर संभाग जिला एवं नगर की कार्यकारिणी गठन करने हेतु बैठक रखी गई थी जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया श्री सोनू रजक को नगर अध्यक्ष बनाया गया और नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। संभागीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्य जो शिवपुरी जिले से लिए गए उनको भी नियुक्ति पत्र दिया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मान किया गया बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कोषाध्यक्ष दामोदर एबं प्रदेश सह सचिव जीतेन्द्र रजक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य इकाई के संभागीय अध्यक्ष श्रीबच्चुराम रजक सहित युवा इकाई के संभाग अध्यक्ष अशोक रजक, संभागीय उपाध्यक्ष अर्जुन वोदइया, तथा जिला अध्यक्ष जसवंत रजक, युवा जिला अध्यक्ष विजय रजक,राकेश रजक,दामोदर रजक,मोनू रजक,कमल रजक,मनोज रजक पंछी राम , मोतीराम, सहित समाजबंधु भी उपस्थित रहे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें