शिवपुरी। समाज के प्रति और कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने सामाजिक संस्था महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति ने नेकी की दरिया में सहयोग के साथ मनोरंजन करते हुए बसंत पंचमी उत्सव मनाया। समिति अध्यक्ष रेणु सिंघल ने बताया की शुक्रवार को पटेल पार्क की नेकी के दरिया में महिलाओं द्वारा पूरा सहयोग किया गया। अंताक्षरी, चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई।
इन्होंने मारी बाजी
अंताक्षरी में परवाने ने बाजी मारी
चेयर रेस में मनीषा अनिल सिंघल ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान बबली प्रमोद अग्रवाल और तृतीय स्थान पूजा विनोद अग्रवाल का रहा।
इसके साथ साथ अनेक कार्यक्रम किए गए और आने वाले समय में महिला दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान करने के साथ-साथ महिलाओं द्वारा फन फेयर का भी आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च बसंत पंचमी के उत्सव इस अवसर पर सभी पद अधिकारी मौजूद थे। अध्यक्ष रेणु सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, महामंत्री ऊषा मंगल, उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, प्रचार मंत्री दीपक अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुमन मित्तल सह मंत्री गौरी अग्रवाल, दीपा बंसल मौजूद थीं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें