शिवपुरी। कलक्टर अक्षय सिंह की संवेदनशीलता किसी से छुपी नहीं है। उत्तराखंड में जिले के 4 लोग फंसे हैं। ये देखते हुए उन्होंने बसंत उत्सव का आयोजन फिलहाल टाल दिया। यह 16 फरवरी को होना था। यह जानकारी अरविंद तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को शिवपुरी में जो बसंत उत्सव का आयोजन टूरिस्ट वेलकम सेंटर में किया जा रहा था उसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड त्रासदी में शिवपुरी जिले की चार व्यक्तियों के फंसे होने एवं दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उक्त कार्यक्रम आगामी दिनों में संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद शिवपुरी DATC tourism developers Shivpuri एवं पर्यटन सहकारी संस्था शिवपुरी की ओर से होना था। जिसके अध्यक्ष शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें