शिवपुरी। नगर के एबी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने एक डम्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर हालत में बाइक सवार डम्पर के पहिये के नीचे दबा रह गया। लहूलुहान युवक को देखने मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि नगर में भारी वाहन प्रवेश निषेध के बाद भी डम्पर कैसे नगर में आया यह सोचनीय है।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें