Responsive Ad Slot

Latest

latest

'महाराष्ट्र के कोरोना से' 'MP में सख्ती', 'भोपाल-इंदौर सहित प्रदेश में' 'मास्क लगाना अनिवार्य'

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
महाराष्ट्र से लगे जिलों में आने जाने वालों का होगा RT-PCR टेस्ट 
भोपाल। सीएम शिवराज की सरकार आज एकाएक तब हरकत में आ गई जब इंदौर में 104 और भोपाल में 76 नए केस मिले। पिछले 24 घंटे में 294 केस मध्यप्रदेश में सामने आते ही सीएम ने अधिकारियों की बैठक ले डाली। सोमवार को भोपाल में कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लगातार सतर्कता बरतना जरूरी है। इसके बाद प्रदेश में फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। देर शाम इसके निर्देश भी जारी हो गए हैं।
ये भी दिये निर्देश
किसी भी कार्यक्रम के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य होगी। महाराष्ट्र से लगे जिलों में मेले या भीड़ वाले आयोजन की अनुमति देने या न देने और देने पर नियम कड़ाई से पालन के निर्देश भी दिए गए हैं। 
महाराष्ट्र से आने वालों की जांच होगी
शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक बुलाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा लापरवाही से कोरोना विकराल हो सकता है। महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों से जो लोग प्रदेश में आ रहे हैं, उनका RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। यहां शिवरात्रि पर होने वाले मेलों को लेकर भी सतर्कता बरती जाएगी।
2104 एक्टिव मरीज हैं मध्यप्रदेश में
मध्य प्रदेश में एक्टिव मरीज 2104 हैं। इनमें इंदौर में 660 और भोपाल में 495 एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 3854 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। 24 घंटे में केस तो तेजी से आए हैं, पर मौत एक भी नहीं हुई है।
91 जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज हुई
देश में कोरोना ने फिर जोर पकड़ लिया है। 91 जिलों में मरीज तेजी से बढ़े है। इनमें 34 जिले महाराष्ट्र के  हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, केरल के दो जिले शामिल हैं। यहां बीते कुछ दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा है।
कर्नाटक के मैरिज हॉल में भीड़ पर नजर रखने मार्शल तैनात होंगे
कर्नाटक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि मैरिज हॉल में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए यह फैसला लिया गया है की मार्शल तैनात किए जाएं। फेस्क मास्क अनिवार्य किया गया है। 500 से ज्यादा लोगों पर प्रतिबंध रहेगा।
पंजाब में नहीं लगवाई वेक्सीन, हुआ कोरोना, तो खुद कराना होगा इलाज
पंजाब सरकार ने कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले हेल्थ केयर वर्कर्स को चेतावनी दे दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह संधु ने कहा, 'कई हेल्थ वर्कर्स वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। अगर उन्हें कोरोना होता है तो खुद इलाज का खर्च उठाना पड़ेगा। वे लोग क्वारैंटाइन, आइसोलेशन लीव भी नहीं ले पाएंगे।' 
रेस्टोरेंट सहित पब संचालकों पर केस
मुंबई में कोरोना बढ़ते ही सख्ती शुरू हो गई है। आज बीएमसी ने शहर के कई रेस्टोरेंट और पब संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इन पर कोविड-19 के नियम उल्लंघन का आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि इन पब्स और रेस्टोरेंट्स में देर रात तक पार्टी होती रही। लोगों ने फेस मास्क भी नहीं पहना था और सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं हो रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129