भोपाल। कोरोना के चलते भोपाल में होली सोमवार सुबह जलेगी, ऐसा पहली बार होगा। इंदौर में सोमवार को भी लॉक डॉउन रह सकता है। मंत्री तुलसी सिलावट को यह सुझाव बैठक में मिले। उधर ग्वालियर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कैमिस्ट, राशन दुकान, खानपान की दुकानों को छूट रहेगी। होली पर जुलूस, मेले आदि प्रतिबंधित रहेंगे। शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे। शव यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे,
राजनीतिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम जिनमें 100 से अधिक व्यक्ति शामिल होंगे उनके लिए क्षेत्र के एसडीएम से लेनी होगी अनुमति,
जन सुनवाई 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित की गई। बंद हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में क्षमता से 50% तक ही लोग सम्मिलित हो सकेंगे। अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 100 की गई। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें