शिवपुरी। हॉकी मध्यप्रदेश के दल में शिवपुरी जिले की 2 महिला खिलाड़ी चयनित हुई हैं। जिला हॉकी संघ शिवपुरी की महिला खिलाड़ीयो का राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयन हुआ है। जिला हॉकी संघ शिवपुरी के सचिव वक़ार रोहिला ने बताया कि जिले की दो महिला खिलाड़ी नम्रता पैकरा और नंदनी वाल्मीकि का चयन 14 वर्षीय बालिका वर्ग मे हॉकी मध्यप्रदेश के दल में हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी झारखण्ड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाडियों को उमेश चंद्र (एनआईएस) कोच ने प्रशिक्षण दिया है। खिलाड़ीयो के चयन होने पर जिला हॉकी संघ शिवपुरी के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडेय, उबेर आदिल, माणिक जैन, नीलेश शर्मा, राहुल नरवरिया, सौरभ, ज़ैद ने महिला खिलाड़ीयो के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है। जिला हॉकी संघ के सचिव वक़ार रोहिला के अथक प्रयासों से जिले मे हॉकी का निरंतर विकास किया जा रहा है जो कि जिले के लिए अनेको उपलब्धि लेकर आएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें