- 60 या उससे ऊपर की उम्र है तो बस साथ ले जाइए आधार कार्ड
- 45 से ऊपर वाले हैं और है कोई बीमारी तो बीमारी का डॉक्टर से प्रमाणीकरण साथ ले जाएं
शिवपुरी। नगर के 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर आज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वेक्सिनेशन शुरू हो गया है। आप यदि 60 साल या अधिक के हैं तो सब काम छोड़िए आधार कार्ड जेब मे रखिये ओर तत्काल वेक्सीन लगवाकर आइये। इसके अलावा यदि आपकी उम्र 45 से 59 साल के बीच के हैं और आपको कोई बीमारी है तब उस बीमारी का डॉक्टर से प्रमाणीकरण साथ लेकर केंद्र पर चले जाएं आपको भी वेक्सीन लग जायेगी। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच सरकारी सेंटरों पर कोरोना प्रूफ होने का यह मौका हाथ से मत जाने दीजिये। सीएमएचओ डॉक्टर एएल शर्मा के अनुसार यह वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सभी जल्द लगवा लें। कलक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि लोगों को झिझक या बेकार की बातें भूलकर खुद के जीवन की सुरक्षा के लिए वेक्सीन मेरी तरह जरूर लगवा लेनी चाहिये। बता दें कि जिले के दोनों जिमेदार कलक्टर अक्षय और एसपी राजेश चन्देल वेक्सीन लगवाकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इन सेंटरों का पता नोट कीजिये जल्दी
1. ग्राम ठकुरपुरा संजीवनी क्लिनिक।
2. कमलागंज यूपीएस
3. जिला अस्पताल के 2 पॉइंट।
4. मेडिकल कॉलेज।
5. आईबी कैम्पस।
6. आईटीबीपी।
7. जवाहर कॉलोनी यूपीएस।
8. पुलिस अस्पताल।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें