Responsive Ad Slot

Latest

latest

महिला मण्डल ने मनाई महाशिवरात्रि

गुरुवार, 11 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
 - शंकर पार्वती, विवाह महोत्सव, हल्दी, मेंहदी की रस्म और बजी ढोलक
-  धार्मिक भजनों के साथ शुरू हुआ आयोजन
शिवपुरी। गहोई वैश्य समाज महिला मण्डल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  शिव, पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन महिला मण्डल द्वारा किया गया।
शिवपुरी की पदाधिकारी श्री मती सुनीता अशोक कनकने के निवास कलार बाग कमला गंज मे हुआ। भगवान भोलेनाथ ,माता पार्वती की मूर्तियों पर फूल मालाओं और द्वीप प्रज्वलन के साथ  चौरासी क्षैत्र गहोई वैश्य समाज महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे द्वारा शुभारंभ कर किया।
विवाह महोत्सव से पूर्व हल्दी, और मेंहदी की रस्में भी बहुत हर्षोल्लास के साथ मण्डल की पदाधिकारियों द्वारा शिव पार्वती के सुन्दर भजनों को महिलाओं द्वारा ढोलक, मझीरा के साथ गाकर, नाचकर, खुशियों मे सरावोर होकर धूमधाम से हल्दी मेंहदी लेपन का धार्मिक कार्यक्रम कर माता पार्वती का आशीर्वाद ,पुण्य लाभ लिया। इस धार्मिक आयोजन मे महिलाओं द्वारा धार्मिक आकर्षक प्रतियोगिता का भी आयोजन कर  विजेता ओ को धार्मिक पुरस्कार प्रदान कर सम्पन्न किया।सभी मण्डल की पदाधिकारियों को प्रसाद वितरण के साथ कर ,सचिव तरुणा नीखरा ने आभार व्यक्त किया।हल्दी, मेंहदी रस्म मे शामिल  होने बाली मण्डल की महिलाओ मे,अनीता सेठ,उमाबिलैया, गीता नगरिया, शोभा च ऊदा,नीलमगेडा,  सीमा चऊदा, तरूणा नीखरा, सुमन बरसैंया, मंगलासेठ,शोभा सेठ, मंजूसोनी,सीमा बडेरिया, रेखा कंदेले, आराधना बिलैया, कल्पना बिलैया, रानी अमर, रामदेवी बडकुल, अंजू चौधरी, मेघाबडेरिया,आदि उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129