पोहरी। नव गठित पोहरी नगर परिषद की कमान सीएमओ पूरण कुशवाह को मिल गई है। कुशवाह पोहरी पहुंचे चार्ज ग्रहण किया और स्कूटर पर सवार होकर पोहरी इलाके को समझने निकल पड़े। मंत्री सुरेश राठखेड़ा के ग्रह नगर वाली पोहरी में विकास कार्य कराने की ललक मन मे लेकर कुशवाह ने सीएमओ नगर परिषद पोहरी की कमान संभाली है। उनका कहना है कि वे भरपूर प्रयास करेंगे कि मंत्री राठखेड़ा एवम कलक्टर अक्षय कुमार के निर्देशन में पोहरी का चहुमुखी विकास हो। नगर भृमण के दौरान उनके साथ नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। मास्क लगाने और सुरक्षित दूरी, सैनिटाइजर के उपयोग की अपील भी की। बता दें कि कुशवाह इसके पहले नरवर, मगरौनी के सीएमओ पद का बखूबी दायित्व संभाल चुके हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें