- भक्तजनों ने किए भोलेनाथ के दर्शन
- बारात देखने उमड़े आस-पास के सैकड़ो गांवो के लोग
खनियांधाना।(सचिन मोदी की रिपोर्ट) महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध स्थान सीतापाठा पर मेला का आयोजन किया गया है जिसमें छोटी बड़ी सैकड़ों दुकानें लगी है तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग बड़ी संख्या में मेले में उमड़ रहे हैं । आज महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन भर मेले में भारी भीड़ रही एक ओर जहां दैनिक उपयोग की वस्तुएं , प्लास्टिक के सामान , मिट्टी के बर्तन , लोहे के बर्तन जमकर बिके वहीं दूसरी ओर खानपान के सेक्टर में भी लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों , चाट-आइसक्रीम का जमकर लुफ्त उठाया।
सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र तो झूले थे जिन्हें देखकर बच्चों का मन ललचा रहा था और बच्चे अपने माता-पिता के साथ मेला सेक्टर में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लेते हुए दिखे । इस अवसर पर पहाड़ी पर स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा।
सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र तो झूले थे जिन्हें देखकर बच्चों का मन ललचा रहा था और बच्चे अपने माता-पिता के साथ मेला सेक्टर में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लेते हुए दिखे । इस अवसर पर पहाड़ी पर स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा।
भोलेनाथ की बारात में जमकर थिरके भक्तगण
हर साल की तरह महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात भी निकाली गई जो की पौठयाई मंदिर से प्रारंभ होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों रेंज चौराहा, बस स्टैंड, नगर परिषद के सामने से होती हुई मेला स्थल सीता पाठा पर पहुंची जहां पहुंचने पर बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने बारात के स्वागत में सुंदर गीत गाए। भारत के दौरान भगवान भोलेनाथ घोड़े पर बैठे हुए श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र थे तो वही उनके साथ डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए बारात में सभी प्रकार के मनुष्य , देवता , पशु भी चल रहे थे जिनमें राक्षस गण भी शामिल थे । इस दौरान जगह-जगह बारात का भव्य स्वागत किया गया तथा लोगों को ठंडाई वितरित की गई।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें