Responsive Ad Slot

Latest

latest

पीएम मोदी ने अहमदाबाद से शुरू किया '#आजादी का अमृत महोत्सव', तो नगर से लेकर हातोद तक गूंजे भारत माता की जय के नारे

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की आज़ादी के 75 वाँ वर्ष समारोहपूर्वक मनाने के लिए '#आज़ादी का अमृत महोत्सव' अभियान की देश व्यापी शुरुआत आज 12 मार्च को की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान अहमदाबाद से शुरू किया। इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये गए।  
इसी क्रम में आज नगर के तात्या टोपे समाधि पर कार्यक्रम हुआ। यहां मंत्री सुरेश राठखेड़ा, कलक्टर अक्षय सिंह, एसपी राजेश चन्देल, सीईओ एच पी वर्मा, सीएमओ गोविंद भार्गव शामिल हुए। जबकि शिवपुरी जिले के ग्राम
हातौद में आज़ाद हिन्द पार्क स्थित आज़ाद हिंद फौज के कर्नल जी.एस. ढिल्लन के समाधि स्थल पर शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व एसडीएम अरविंद बाजपेयी, एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाह, सीईओ जनपद गगन बाजपेयी, टीआई थाना देहात सुनील खेमरिया, आरआई नितेन्द्र श्रीवास्तव, पटवारी दिनेश शिवहरे द्वारा किया।
गया। शासकीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासियों द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
आयोजन में सर्वप्रथम कर्नल ढिल्लन को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि देने के बाद भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस, आज़ाद हिंद फौज और कर्नल ढिल्लन के योगदान सम्बन्धी चर्चा और कृतज्ञता ज्ञापित की गई। अंत मे हातौद ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती परवीन मेहरोत्रा द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129